CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मध्य प्रदेश: हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के योग्यता नियम को असंवैधानिक करार..

मध्य प्रदेश: हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के योग्यता नियम को असंवैधानिक करार..

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मार्च |

 मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता के नियम को असंवैधानिक घोषित कर दिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियम के अनुरूप शिक्षकों की भर्ती करने की व्यवस्था दे दी है। मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि एनसीटीई के नियमों को पिछली तारीख से लागू कर शिक्षक भर्ती की जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने इस भर्ती में एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों को स्नात्तकोत्तर शैक्षिक योग्यता में निर्धारित अंकों में पांच प्रतिशत की छूट प्रदान करने का आदेश भी दिया है।

याचिकाकर्ता भिंड निवासी अवनीश त्रिपाठी सहित व अन्य कई अभ्यर्थियों ने याचिका दायर करके हाई स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती नियम-2018 को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि सरकार ने इस भर्ती के लिए बीएड के साथ स्नातकोत्तर में द्वितीय श्रेणी की योग्यता निर्धारित की। यह उम्मीदवारों के साथ भेदभाव है, क्योंकि मध्य प्रदेश में ही कुछ विश्वविद्यालयों ने 45 प्रतिशत अंक को द्वितीय श्रेणी माना है, जबकि कुछ ने 50 प्रतिशत अंकों को द्वितीय श्रेणी माना है। इससे सही मानक का निर्धारण न होने से बहुत सारे उम्मीदवार प्रभावित हो रहे हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि इस तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता, इसलिए एनसीटीई द्वारा सीनियर सेकंडरी कक्षाओं के लिए निर्धारित योग्यताएं मध्य प्रदेश में हाई स्कूल शिक्षकों के लिए लागू होंगी। एनसीटीई नियमों के अनुरूप शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता का स्नातकोत्तर में मापदंड 50 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत है।

डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को कोर्ट जाने से मिला छुटकारा, अब वीडियो कॉल से दे सकेंगे गवाही..
Chhattisgarh Budget Session: बजट सत्र की आज से शुरुआत, सदन में गूंजेंगे आर्थिक एजेंडे
Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल
Smartwatch Kidnapping Rescue Gwalior: तकनीक ने बदली किस्मत, पुलिस ने समय रहते बचाई जान
Puri Jagannath Temple : श्रद्धालुओं की जेब पर बोझ? पुरी जगन्नाथ मंदिर की पार्किंग नीति पर मचा हंगामा, 500 रुपये शुल्क बना विवाद की जड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?