CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर मिला करोड़ों का इनाम

BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर मिला करोड़ों का इनाम

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

सीजी भास्कर 20 मार्च टीम इंडिया 9 मार्च को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बनी थी. भारतीय टीम तीसरी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी. इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में बीसीसीआई ने पूरी टीम पर पैसों की बारिश कर दी है. बोर्ड ने खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ समेत टूर्नामेंट में टीम से जुड़े सभी सदस्यों के लिए 20 मार्च को 58 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान किया है.

बीसीसीआई ने अपने बयान में टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों की तारीफ की.बीसीसीआई ने क्या कहा?बीसीसीआई ने इनाम के ऐलान के लिए एक बयान जारी किया. इसमें उसने कहा ‘कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा. भारतीय टीम चार दमदार जीत के साथ फाइनल तक पहुंची. टीम ने अपने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट की जीत के साथ अभियान की शुरुआत. फिर पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. उन्होंने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर अपना लय बरकरार रखा और अंत में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया.’बोर्ड ने अपने बयान में आगे कहा,

‘बीसीसीआई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद टीम इंडिया के लिए 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए प्रसन्न है. खिलाड़ियों, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्शन कमेटी के सदस्यों को सम्मानित करने के लिए इस इनाम का ऐलान किया जा रहा है.’ इसका मतलब है इनामी राशि इन सभी के बीच बंटेगी. हालांकि, बोर्ड ने ये नहीं बताया है कि इसमें किसे कितने पैसे दिए जाएंगे.टी20 वर्ल्ड कप की जीत पर मिले थे

125 करोड़भारतीय टीम ने पिछले साल 17 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीता था. उस समय भी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए अपना खजाना पूरी तरह से खोल दिया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए बोर्ड ने 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया था. उस इनाम को भी सभी खिलाड़ियों, सेलेक्टर्स, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ में बांटा गया था.

मोतिहारी में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपये लेते पकड़ा
High Court Missing Case : तुरंत एक्शन लें, देरी बर्दाश्त नहीं”— तीन बुजुर्ग लापता, हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार
चीनी विदेश मंत्री से एनएसए अजीत डोभाल की मुलाकात, आतंकवाद के मुद्दे पर दिया सख्त मैसेज
दार्जिलिंग एक्सप्रेस हादसा 🛑 मालगाड़ी ने पीछे से घुसी, अब तक 8 की मौत
Chhattisgarh: कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाई होली, खुशी के रंग बिखेरे..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Road Accident 
Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Korba Road Accident :चालक के खिलाफ लापरवाही से…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

Mungeli Murder Case :पूछताछ में दोनों ने हत्या…

Businessman Murder
Businessman Murder : स्टील कारोबारी हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, हत्या की साजिश रचने का आरोप साबित

Businessman Murder :अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार…

Rural Bank Theft Attempt 
Rural Bank Theft Attempt : कोरबा में ग्रामीण बैंक में लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; CCTV बंद, गार्ड भी गायब

Rural Bank Theft Attempt : सुरक्षा में गंभीर लापरवाही…

Cable Wire Theft
Cable Wire Theft : खेतों से मोटर पंप का केबल चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जंगल में तार जलाकर निकालते थे कॉपर

किसानों के खेतों और बोरवेल से मोटर पंप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?