CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Meerut Murder Case: ‘पापा ड्रम में हैं’, मर्चेंट नेवी ऑफिसर की 6 साल की बेटी ने पड़ोसियों के सामने खोला राज

Meerut Murder Case: ‘पापा ड्रम में हैं’, मर्चेंट नेवी ऑफिसर की 6 साल की बेटी ने पड़ोसियों के सामने खोला राज

By Newsdesk Admin 20/03/2025
Share

मेरठ , 20 मार्च 2025 :

मेरठ के सौरभ राजपूत अपनी बेटी का छठा जन्मदिन मनाने लंदन से भारत लौटे थे. जब उनकी हत्या हो गई तो इसी बेटी ने पड़ोसियों को कहा था कि ‘पापा ड्रम में हैं.’ दरअसल, सौरभ की पत्नी और दोस्त ने ही उनकी हत्या कर दी थी और शव को 15 टूकड़े कर ड्रम में पटक दिया था. सौरभ की मां रेणु देवी का कहना है कि शायद उनकी पोती ने हत्यारों को यह सब करते देखा था, इसीलिए वह पड़ोसियों से बार-बार कह रही थी कि पापा ड्रम में हैं.

सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके दोस्त साहिल शुक्ला ने 4 मार्च के दिन सौरभ के 15 टूकड़े कर गीले सीमेंट से भरे ड्रम में डाल दिए थे. दोनों का अफेयर था. मुस्कान के माता-पिता भी बता चुके हैं कि उनकी बेटी ने ही यह हत्या की है. मुस्कान ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया था. इसी के बाद मुस्कान के माता-पिता उसे पुलिस थाने लेकर आए थे.

ऐसे खुला था राज

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल घूमने चले गए. घर के मालिक ने मरम्मत के लिए मुस्कान से कमरा खाली करने को कहा था. जब वह वापस आई, तो मालिक ने कमरे को खाली करने के लिए मजदूरों को भेजा. वे ड्रम नहीं उठा पाए. जब उन्होंने मुस्कान से पूछा कि इसमें क्या है, तो जवाब मिला कि कबाड़ है. लेकिन जब मजदूरों ने ड्रम का ढक्कन खोला तो उसमें से बदबू आई. इसी के बाद मामले का पूरा खुलासा हुआ.

2016 में लव मैरिज, 2019 में बेटी

मुस्कान और सौरभ ने साल 2016 में लव मैरिज की. अपनी पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ दी थी. शादी और फिर अचानक नौकरी छोड़ने का उनका फैसला सौरभ के परिवार को पसंद नहीं आया. इससे घर में तनाव पैदा हुआ. सौरभ और मुस्कान किराए के घर में रहने लगे. 2019 में मुस्कान और सौरभ को एक बेटी हुई. इसके कुछ ही दिन बाद सौरभ को पता चला कि मुस्कान का उसके दोस्त साहिल के साथ अफेयर चल रहा है. इससे दोनों के बीच दूरियां आ गईं. बात तलाक तक आ गई लेकिन सौरभ ने अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोचते हुए मुस्कान को तलाक नहीं दिया.

सौरभ और साहिल नशे के आदी थे

साल 2023 में सौरभ नौकरी के लिए लंदन चले गए. इधर, मुस्कान और साहिल एक-दूसरे के करीब आ गए. मुस्कान और साहिल दोनों ही नशे के आदी हो चुके थे. इसी नशे ने उन्हें सौरभ की हत्या की साजिश रचने पर मजबूर कर दिया. मुस्कान के माता-पिता ने अपनी बेटी से इस बारे में जो भी बातें की, उसके हिसाब से साहिल ने सौरभ की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि वह नहीं चाहता था कि मुस्कान और उसका मिलना-जुलना बंद हो और नशा करने के दौरान किसी तरह की रुकावट आए.

‘उसे जीने का अधिकार नहीं’

मुस्कान की मां कविता कहती हैं कि सौरभ ने हमेशा मुस्कान का साथ दिया. जब वह लंदन के लिए रवाना हुआ, तो हमने उससे कहा कि मुस्कान हमारे साथ रह सकती है लेकिन हमारी बेटी ही हमारे साथ नहीं रहना चाहती थी क्योंकि उसे प्रतिबंध पसंद नहीं थे. सौरभ ने यहां भी उसका साथ दिया. उन्होंने कहा, ‘सौरभ को न्याय मिलना चाहिए. हमारी बेटी ने पहले उसे उसके परिवार से अलग करवा दिया और अब उसने ऐसा कर डाला. उसे फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए. उसने जीने का अधिकार खो दिया है.’

You Might Also Like

Stock market surges amid election trends : सेंसेक्स 900 अंक से अधिक चढ़ा

Rape on the pretext of marriage : कृषि अधिकारी को उम्रकैद की सजा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा वार, नाम को लेकर उठाया बड़ा सवाल

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर

Newsdesk Admin 20/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stock market surges amid election trends : सेंसेक्स 900 अंक से अधिक चढ़ा

Stock market surges amid election trends

IPL tickets are most expensive in Raipur : 15 मिनट में बुकिंग बंद होने पर उठा विवाद

IPL tickets are most expensive in Raipur

A young man died after falling from a moving train : हादसे की जांच जारी

A young man died after falling from a…

Rape on the pretext of marriage : कृषि अधिकारी को उम्रकैद की सजा

Rape on the pretext of marriage

Tendu Leaf Procurement
Tendu Leaf Procurement : तेंदूपत्ता खरीदी पर सख्ती, गरियाबंद में फड़ों का औचक निरीक्षण

गरियाबंद जिले में तेंदूपत्ता खरीदी व्यवस्था को लेकर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Stock market surges amid election trends : सेंसेक्स 900 अंक से अधिक चढ़ा

04/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Rape on the pretext of marriage : कृषि अधिकारी को उम्रकैद की सजा

04/05/2026
Rahul Gandhi
देश-दुनिया

Rahul Gandhi : राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा वार, नाम को लेकर उठाया बड़ा सवाल

03/05/2026
देश-दुनिया

Vedic Clock : वाराणसी से उठी अनोखी पहल, वैदिक घड़ी ने डिजिटल दुनिया में कैसे बनाई नई पहचान

03/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?