CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 24 घंटे के लिए बंद हुआ लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट, 1300 से ज्यादा फ्लाट्स प्रभावित, पावर सबस्टेशन में लगी आग बनी कारण

24 घंटे के लिए बंद हुआ लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट, 1300 से ज्यादा फ्लाट्स प्रभावित, पावर सबस्टेशन में लगी आग बनी कारण

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

लंदन , 21 मार्च 2025 :

लंदन में हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) ने शुक्रवार (21 मार्च) को पूरे दिन के लिए हवाई सेवाएं बंद करने के लिए घोषणा की है. यह एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है. एयरपोर्ट के बंद होने के कारण 1300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. एयरपोर्ट ने इस घोषणा के पीछे पावर सबस्टेशन में लगी भीषण आग को कारण बताया है. दरअसल, पावर सबस्टेशन में गुरुवार (20 मार्च) की रात में भीषण आग लग गई, इससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

इस बीच हीथ्रो एयरपोर्ट ने भी शुक्रवार (21 मार्च) को 24 घंटे के लिए हवाई सेवाएं बंद कर दी है और एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है. जिससे वैश्विक हवाई यात्रा प्रभावित हो गई. वहीं, इस घटना के बाद एयरपोर्ट के लिए जाने वाली ट्रेन सर्विस को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट कर दिया बयान

हीथ्रो एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट कर अपने बयान में कहा, “एयरपोर्ट को बिजली की आपूर्ति करने वाले इलेक्ट्रिक सबस्टेशन में आग लगने के कारण हीथ्रो में बिजली की भारी कमी हो रही है.” बयान में आगे कहा, “इस दुर्घटना के बाद हमारे सभी यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीथ्रो शुक्रवार (21 मार्च) को 23:59 बजे तक बंद रहेगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट की यात्रा न करें और किसी भी अन्य जानकारी के लिए एयनलाइंस से संपर्क करें. असुविधा के लिए हमें खेद हैं.”

हीथ्रो एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने CNN को दिए एक बयान में कहा, “हमें आने वाले कई दिनों तक परेशानी होने की उम्मीद है और यात्रियों को एयरपोर्ट के फिर से खुलने तक किसी भी परिस्थिति में एयरपोर्ट की यात्रा नहीं करनी चाहिए.”

एयरपोर्ट ने अलजजीरा से कहा, “हम यात्रियों को एयरपोर्ट की यात्रा करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा हम अपने एयरलाइन पार्टनर्स के साथ विलंब से उड़ान भरने वाले, डायवर्ट होने वाले और कैंसिल हो चुके फ्लाइट्स को लेकर बात कर रहे हैं. यात्री हमारे एयरलाइन पार्टनर्स के पास रिबुकिंग के लिए संपर्क कर सकते हैं.”

लंदर फायर ब्रिगेड ने दी जानकारी

लंदन फायर ब्रिगेड के हवाले में CNN ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “एयरपोर्ट के कुछ ही मील दूरी पर स्थित हेएस में गुरुवार (20 मार्च) की रात में एक पावर सबस्टेशन में आग लग गई. इससे इलाके के 16 हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. हालांकि, अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.”

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने कहा, “एयरपोर्ट के बंद होने के कारण वैश्विक हवाई सेवा प्रभावित हुई है. इस घटना से करीब 1351 फ्लाइट्स प्रभावित हुई है.”

स्कूल की छात्रा के साथ पकड़ा गया शिक्षक, ग्रामीणों ने पकड़ कर दी पिटाई, बनाया विडियो, पिता ने छात्रा को मारा, जांच में जुटी पुलिस
नई बाइक की जलन, रैगिंग के आरोप… क्या डिप्रेशन में था जबलपुर मेडिकल कॉलेज का छात्र शिवांश? उलझ गई सुसाइड की कहानी
Triple Talaq Case: दहेज और ‘लड़के जैसी शक्ल’ के ताने से टूटा रिश्ता, स्कॉर्पियो और कैश की मांग से बढ़ा विवाद
पति को भाभी संग आपत्ति जनक स्थिति में देख, दो बच्चों संग बीवी ने उठाया खौफनाक कदम
CHMO सहित 3 डॉक्टरों को गोली मारने की धमकी, युवक ने बनाया विडियो, कहा – “मां को कुछ हुआ तो……और सुनो कलेक्टर साहब अगर….., अब पुलिस गिरफ्त में पूछताछ जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार
Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार

नाबालिग की संदिग्ध मौत (Minor Girl Death) के…

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़
BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़

स्क्रैप चोरी मामला (BSP Scrap Theft Case) अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?