CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत ने एक साल में निकाला 1 अरब टन के पार ‘काला सोना’, पीएम मोदी बोले- ‘गर्व का क्षण’

भारत ने एक साल में निकाला 1 अरब टन के पार ‘काला सोना’, पीएम मोदी बोले- ‘गर्व का क्षण’

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

21 मार्च , 2025 :

भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक अरब टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड पार कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

दरअसल, कोयला मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और उद्योगों में ईंधन के रूप में उपयोग होता है. यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है. 2023-24 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) में भारत ने 99.783 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था.

प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह उपलब्धि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है.”

कोयला मंत्री की टिप्पणी

केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री गिरीश किशन रेड्डी ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया. जी किशन रेड्डी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करेगा. आर्थिक वृद्धि को गति देगा. साथ ही हर भारतीय के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेगा.

भारत में कोयला क्षेत्र की अहम भूमिका

कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार रखने वाला देश है और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. राष्ट्रीय ऊर्जा खपत में कोयले का योगदान 55% है, जिससे यह ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य संसाधन बना हुआ है.

कोयला मंत्रालय की भविष्य की योजना

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय का लक्ष्य 108 करोड़ टन कोयला उत्पादन/उठान करने का है. इस उपलब्धि से भारत की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होगी और आर्थिक विकास को और गति मिलेगी.भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक अरब टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड पार कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

दरअसल, कोयला मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और उद्योगों में ईंधन के रूप में उपयोग होता है. यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है. 2023-24 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) में भारत ने 99.783 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था.

प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह उपलब्धि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है.”

कोयला मंत्री की टिप्पणी

केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री गिरीश किशन रेड्डी ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया. जी किशन रेड्डी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करेगा. आर्थिक वृद्धि को गति देगा. साथ ही हर भारतीय के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेगा.

भारत में कोयला क्षेत्र की अहम भूमिका

कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार रखने वाला देश है और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. राष्ट्रीय ऊर्जा खपत में कोयले का योगदान 55% है, जिससे यह ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य संसाधन बना हुआ है.

कोयला मंत्रालय की भविष्य की योजना

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय का लक्ष्य 108 करोड़ टन कोयला उत्पादन/उठान करने का है. इस उपलब्धि से भारत की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होगी और आर्थिक विकास को और गति मिलेगी.

Indian Stock Market : जुलाई में शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, निवेशकों ने कमाए 8.5 लाख करोड़ रुपये
आईईडी विस्फोट के बाद जायजा लेने मौके पर पहुंचे आईजी…
बिजली कनेक्शन अब सिर्फ एक क्लिक दूर: व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू
Raigarh Minor Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, रायपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
Ram Mahakumbh in Ayodhya: अयोध्या बनेगी सनातन संस्कृति का संगम, 20 हजार राम भक्त कलश यात्रा में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?