CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अधिकारियों की चमड़ी 10 साल में मोटी हो गई…’, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड

अधिकारियों की चमड़ी 10 साल में मोटी हो गई…’, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर 21 मार्च दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने विभाग में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (कार्यकारी अभियंता) को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उस समय हुई जब मंत्री ने निरीक्षण के दौरान एक नाले की बदतर स्थिति पाई.मंत्री ने पटपड़गंज क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि NH-9 (सर्विस लेन), जिसे NH-24 के नाम से भी जाना जाता है, के किनारे बने नाले बुरी हालत में थे और कोई सफाई या रखरखाव कार्य नहीं किया जा रहा था.

मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी है कि वह इन नालों की सफाई और रखरखाव करे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. मैंने इस लापरवाही के लिए संबंधित अभियंता के निलंबन का आदेश दिया है. लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में अधिकारी ‘मोटी चमड़ी’ के हो गए हैं और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हो चुके हैं. अब सख्त निगरानी और जवाबदेही लागू की जाएगी.न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से त्रिलोकपुर तक सड़कों का निरीक्षणबाद में, मंत्री ने न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से होते हुए त्रिलोकपुरी के छीला गांव और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में सड़कों और नालों का निरीक्षण किया.

उन्होंने पाया कि नाले खराब स्थिति में हैं, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है. सिंह ने अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने और जलभराव व सफाई की समस्या को हल करने के निर्देश दिए.मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखें, लेकिन जमीनी हालात बेहद खराब हैं. दिल्ली के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई जरूरी है.अधिकारियों को चेतावनी, काम करें या कार्रवाई झेलेंदिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सभी वरिष्ठ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली को विश्व स्तरीय सड़कों और बुनियादी ढांचे की जरूरत है।

अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. जो इसका पालन नहीं करेंगे, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा.अनिवार्य दैनिक निरीक्षण और सख्त निगरानीअब पीडब्ल्यूडी ने सभी फील्ड अधिकारियों, जिसमें जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और कार्यकारी अभियंता शामिल हैं, के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे रोजाना सड़क निरीक्षण करें और पीडब्ल्यूडी ई-मॉनिटरिंग ऐप पर रिपोर्ट के साथ तस्वीरें अपलोड करें. विभाग ने यह पाया है कि अधिकारी सड़कों में गड्ढों, टूटे फुटपाथों, अतिक्रमण और अन्य खामियों की रिपोर्टिंग नहीं कर रहे हैं.

इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों द्वारा अनिवार्य ई-मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग नहीं किया जा रहा है यह लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सख्त किए नियमअधिकारी अब रोजाना सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, शनिवार सहित, फील्ड निरीक्षण अनिवार्य रूप से करेंगे. -निरीक्षण रिपोर्ट को तस्वीरों के साथ पीडब्ल्यूडी ई-मॉनिटरिंग ऐप पर अपलोड करना जरूरी होगा. -नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.मंत्री ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ शुरुआत है. अब पीडब्ल्यूडी पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करेगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहे.

Murder Case Filing Delay : हत्या का मुकदमा दर्ज कराने में लगे 30 साल, पिता ने न्याय की आस में तोड़ा दम
India IDEA Chairmanship: इंटरनेशनल IDEA की अध्यक्षता संभालेंगे CEC ज्ञानेश कुमार, स्टॉकहोम में होगी ऐतिहासिक बैठक
Brain Eating Amoeba Kerala : दिमाग खाने वाले अमीबा से 42 लोगों की मौत
‘21000 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बेचकर लश्कर-ए-तैयबा की फंडिंग’, दिल्ली के बिजनेसमैन पर गंभीर आरोप, बेल पर क्या बोला SC
Khamenei Death Mystery: ‘सातवें आसमान’ से आया हमला… कैसे ब्लू स्पैरो मिसाइल ने तेहरान में मचा दी तबाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्ड

“हे बालाजी भगवान क्षमा करें प्रभु” तिरुपति लडडू विवाद से आहत डिप्टी CM पवन कल्याण 11 दिन तक करेंगे प्रायश्चित उपवास, पिछली सरकार को बताया राक्षसी प्रवृत्ति का

22/09/2024
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

थाने के भीतर धरने पर बैठ गए PCC चीफ दीपक बैज, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- “पुलिस सरकार की कठपुतली”

05/09/2024
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

कतर में गिरफ्तार हुए अमित गुप्ता कौन हैं? क्या है उनका जुर्म, भारत के लिए नई डिप्लोमेटिक चुनौती को समझें

24/03/2025
देश-दुनिया

YouTube: यूट्यूब ने डिलीट किए 95 लाख वीडियोज, भारत है पहले नंबर पर, यह है कारण

08/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?