CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rainfall: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव, तेलंगाना और ओडिशा में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rainfall: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव, तेलंगाना और ओडिशा में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

तमिलनाडु , 22 मार्च 2025 :

Weather Forecast: तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में दिनभर बारिश जारी रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. तूतीकोरिन में भारी बारिश की वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शनिवार (22 मार्च) तड़के शुरू हुई इस अचानक बारिश ने कई सड़कों को जलमग्न कर दिया.

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 22 से 24 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, चमक और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है.

तमिलनाडु में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

शनिवार (22 मार्च) को मौसम विभाग ने कन्याकुमारी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जिससे इस क्षेत्र में आंधी, बिजली और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई. वहीं तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, थेनी और तेनकासी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया जिससे हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है.

तेलंगाना और ओडिशा में भी बारिश और आंधी की संभावना

आईएमडी ने तेलंगाना के कई जिलों में भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है जहां 24 मार्च की सुबह तक आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने शुक्रवार (21 मार्च) शाम से लेकर 24 मार्च की सुबह तक तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

ओडिशा में तेज़ हवाओं और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में शनिवार (22 मार्च) को गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई है. खासकर केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, भद्रक, बालासोर, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, जाजपुर, कटक, ढेंकानाल, अनुगुल और देवगढ़ जिलों में तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन को एक्टिव रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

Jewellery Theft Case Raipur : सदर बाजार ज्वेलरी शॉप में चोरी, अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्त में
अभी कोई नया सेकेंडरी टैरिफ नहीं, 2-3 हफ्ते बाद सोचेंगे’ – रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर बोले ट्रंप
The pace of justice will increase in the Supreme Court : जजों की संख्या अब 38 हुई
National Herald FIR: ताज़ा शिकायत के बाद केस में बड़ा मोड़, दिल्ली पुलिस की नई कार्रवाई से बढ़ी हलचल
Indigo Flight Status : इंडिगो की आज 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, दिल्ली-बेंगलुरु टिकट 50,000 तक पहुंचा — हालात कब होंगे सामान्य?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?