CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अगर हमारे बंधक रिहा नहीं हुए तो…’, अमेरिकी विदेश मंत्री से बात करने के बाद नेतन्याहू ने हमास को दी धमकी

‘अगर हमारे बंधक रिहा नहीं हुए तो…’, अमेरिकी विदेश मंत्री से बात करने के बाद नेतन्याहू ने हमास को दी धमकी

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

इजरायल , 24 मार्च 2025 :

Israel PM-US Secretary of State : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमास की कैद में फंसे इजरायली बंधकों को रिहा करने के प्रयासों और गाजा पर इजरायल के हमलों को लेकर फोन पर चर्चा की. इस संबंध में इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने रविवार (23 मार्च) को एक बयान जारी किया.

इजरायल ने बयान में कहा, “दोनों नेताओं ने इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा में फिर से लड़ाई शुरू करने के साथ क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की. इस दौरान रुबियो ने अमेरिका के इजरायल और उसकी नीतियों के लिए अटूट समर्थन को व्यक्त किया.”

इजरायली हमलों में मारे गए सैंकड़ों लोग

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने मंगलवार (18 मार्च) से गाजा में हवाई और जमीनी हमले शुरू किए हैं, जिससे करीब दो महीने का युद्धविराम प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है. वहीं, इस दौरान गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के बताया कि इजरायल की ओर से की गई बमबारी में करीब 673 लोग मारे गए हैं और 1,233 अन्य घायल हुए हैं.

हमास ने लगाया आरोप, तो इजरायल ने खाई कसम

इस बीच, हमास ने इजरायल पर जनवरी 2025 में दोनों पक्षों के बीच लागू हुए युद्ध विराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया. हमास के प्रवक्ता ताहिर अल-नुनू ने शुक्रवार (21 मार्च) को एक बयान में कहा, “समूह युद्धविराम को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आए मध्यस्थों के नए प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहा है, जिसमें अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ का “ब्रिजिंग” प्रस्ताव भी शामिल है.”

वहीं, इससे पहले 16 फरवरी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई थी कि अगर हमास उनके सभी बंधकों को वापस नहीं करता है तो वे हमास के लिए “नरक के द्वार खोल देंगे”. इसके साथ उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के “गाजा के भविष्य के लिए साहसिक दृष्टिकोण” की प्रशंसा भी की.

अमेरिका-इजरायल ने जारी किया संयुक्त बयान

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ एक संयुक्त बयान में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा के मामले में अमेरिका और इजरायल की साझा रणनीति है. उन्होंने कहा, “हम हमेशा इस रणनीति का विवरण जनता के साथ साझा नहीं कर सकते हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि ‘नरक के द्वार कब खोले जाएंगे’, क्योंकि अगर हमारे सभी बंधकों को रिहा नहीं किया जाता है तो वे निश्चित रूप से खुलेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “हम गाजा में हमास की सैन्य क्षमता और उसके राजनीतिक शासन को खत्म कर देंगे. हम अपने सभी बंधकों को वापस लाएंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गाजा फिर कभी इजरायल के लिए खतरा न बने.”

कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवन्द्र यादव का सीएम रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप , ‘वह बिना कोई ठोस कदम उठाए केवल बड़ी बड़ी बातें कर रही …’
क्या ट्रेन में लोको पायलट पी सकता है कफ सिरप, कोल्डड्रिंक, नारियल पानी? रेल मंत्री ने दिया जवाब
मुझसे कोई प्यार नहीं करता…’ सांवले रंग का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की, फंदे पर लटककर दे दी जान
Gold-Silver Rates : कल 2000 रुपये… आज 24K सोने की कीमत इतनी कम हो गई है, जबकि चांदी में 2 दिन में ₹8000 की गिरावट
छत्तीसगढ़ में अहमद ने गुलशन बनकर लड़की को फंसाया, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, सच सामने आया तो पीड़िता ने कलेक्टर से की शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?