CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कानपुर में भाजपा जिलाअध्यक्ष का टूटा पैर तो अस्पताल को ही बना लिया ऑफिस, पार्टी का बैनर लगाकर हुई मीटिंग

कानपुर में भाजपा जिलाअध्यक्ष का टूटा पैर तो अस्पताल को ही बना लिया ऑफिस, पार्टी का बैनर लगाकर हुई मीटिंग

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मार्च: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर जिले की एक बैठक चर्चा का विषय बनी हुई है. पार्टी की यह बैठक किसी कार्यालय या सभागार में नहीं, बल्कि एक अस्पताल के मरीज वार्ड में संपन्न हुई. दरअसल जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के पैर का ऑपरेशन हुआ है. इस वजह से अब अस्पताल ही अस्थायी कार्यालय की तरह हो गया है.

भाजपा ने हाल ही में कानपुर उत्तर जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अनिल दीक्षित को नियुक्त किया है. जिलाध्यक्ष बनने के महज एक दिन बाद ही उनके साथ एक हादसा हो गया. घर में सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी जांघ की हड्डी टूट गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत आर्य नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनका ऑपरेशन हुआ और तब से वे यही भर्ती हैं.

योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कानपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं. इन्हीं तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष ने अस्पताल में ही पहली बैठक बुलाने का निर्णय लिया. अस्पताल के दूसरे तल पर मौजूद पेशेंट केयर वार्ड में भाजपा की होल्डिंग लगाकर बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.

बैठक के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. जिलाध्यक्ष अस्पताल के बेड पर लेटे हुए ही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जबकि अन्य पदाधिकारी अगल-बगल कुर्सियों पर ही बैठ गए. महिला पदाधिकारियों को तीमारदारों की बेंच पर बैठाया गया. आधे घंटे तक चली इस बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई.

बैठक के बाद जब जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से उनकी सेहत और आगे की योजनाओं पर बात की गई, तो उन्होंने कहा, ऑपरेशन सफल रहा है और डॉक्टरों ने बताया है कि दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. इसके बाद मुझे दस दिनों तक घर पर बेड रेस्ट करना होगा. उम्मीद है कि एक महीने में मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा. लेकिन पार्टी का काम कभी रुकना नहीं चाहिए, इसलिए अस्पताल में ही बैठक करनी पड़ी.उन्होंने आगे बताया कि आगामी 14 अप्रैल तक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जिलेभर में कई आयोजन किए जाएंगे.

CRPF जवान की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख: फेसबुक पर हुई दोस्ती ने लूट ली इज्जत, FIR दर्ज
दुर्ग संभाग : 17 बंदरों की हत्या से सनसनी, हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
मुंबई में बांग्लादेशी महिला रैकेट का खुलासा: प्रेम जाल और फर्जी पहचान…
भिलाई के इस मार्ग से यात्रा करने वाले सावधान….रिसाली रेलवे फाटक आज और कल रहेगा बंद
CG News 🛑 रिश्वत लेते हुए ऐसे पकड़ाया पटवारी 🛑 नक्शा काटने के नाम पर किसान से मांगी थी रकम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से शहरी गरीबों के…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Thef Case : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी…

Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार
Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार

कुल 31.76 लाख रुपये के खाद्यान्न की गड़बड़ी…

Raigarh ITI Rojgar Mela : युवाओं के लिए खुला नौकरी का दरवाजा, 21,500 तक मिलेगी सैलरी
Raigarh ITI Rojgar Mela : युवाओं के लिए खुला नौकरी का दरवाजा, 21,500 तक मिलेगी सैलरी

रायगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?