CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भागलपुर: ‘फ्री में आइसक्रीम मांगा…’ इनकार पर भड़का बदमाश, दुकानदार के मुंह में कट्टा सटाकर मार दी गोली

भागलपुर: ‘फ्री में आइसक्रीम मांगा…’ इनकार पर भड़का बदमाश, दुकानदार के मुंह में कट्टा सटाकर मार दी गोली

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर 25 मार्च बिहार के भागलपुर में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है. यहां फ्री में आइसक्रीम नहीं खिलाने पर एक अपराधी ने दुकानदार को मुंह में गोली मार दी और उसकी मौत मौके पर ही हो गई. यह घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिछो पोखड़ के समीप की है. जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां से थाने की दूरी महज 100 मीटर है.मृतक का नाम दुखन तांती (22 वर्ष) है.

वह लोदीपुर का निवासी था. अपराधी दुकानदार से फ्री में आइसक्रीम मांग रहा था. दुकानदार ने मना किया तो मुंह में कट्टा सटाकर गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.फ्री में आइसक्रीम न देने पर हत्यालोदीपुर थाना से महज 100 मीटर के दूर स्थिति पोखर के किनारे सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है. मेला में सरधो के रहने वाले मृतक दुखन तांती आइसक्रीम बेच रहे थे. इसी दौरान एक युवक आया और उससे फ्री में आइसक्रीम मांगा. दुकानदार के द्वारा नहीं देने पर मुंह में बंदूक( पिस्तौल) घुसाकर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक के मुंह में ही बुलेट फंसा हुआ है.सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. तबतक शव को मायागंज अस्पताल लेकर लोग पहुंच गए थे. वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. मृतक की मां सुमा देवी ने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, हम जबतक घटना स्थल पर पहुंचते, तब तक बेटे को लोग अस्पताल पहुंचा दिए थे.वहीं, जिसने वारदात को अंजाम दिया है, उसका नाम पांडव यादव बताया जा रहा है. पांडव नशे का आदी है. उसके भाई और पिता भी नशा कर करते हैं. लोगों ने आशंका जताई है कि रंगदारी मांगने आया होगा. इधर, घटना के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.लोगों ने जाम की सड़कआइसक्रीम विक्रेता की हत्या मामले में परिजन का गुस्सा फूट पड़ा है.

दर्जनों की संख्या में लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं और हत्यारे को फांसी की सजा देने और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मौके पर डीएसपी चंद्र भूषण भी पहुंचे हैं. अधिकारी आक्रोशित परिजन को समझाने व सड़क जाम को छुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि, परिजन पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. आरोप है कि घटना के वक्त तीन पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्हें बचाने की जहमत तक पुलिस कर्मियों ने नहीं उठाई.

वकीलों ने कोर्ट रूम में जड़ा ताला, 1 घंटे तक कमरे में बंद रहे तहसीलदार, SDM की पहल पर सुलझा मामला
करोड़ों की ब्लैकमनी और 10 प्रतिशत कमीशन, बेंगलुरू के कारोबारी का लखनऊ में अपहरण; हैरान कर देगा खुलासा
Major road accident in Kondagaon : अनियंत्रित बस पलटी, 9 घायल, 3 गंभीर
Tesla and VinFast: मस्क की टेस्ला समेत दो कार कंपनियों की भारत में एंट्री, जानिए कौन सी मॉडल्स होंगी पेश और क्या होगी कीमत
2026 Honda City Facelift : नए डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ सिर्फ 12 लाख में लॉन्च हुई नई होंडा सिटी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल
District Panchayat President : जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट, सदस्यों की चिट्ठी ने बढ़ाई सियासी हलचल

अध्यक्ष की कुर्सी (District Panchayat President)  को लेकर…

Chhattisgarh Export Promotion Policy 2026-30 : अब छत्तीसगढ़ के खेत-खदान से विदेशी बाजार तक पहुंचेंगे उत्पाद
Chhattisgarh Export Promotion Policy 2026-30 : अब छत्तीसगढ़ के खेत-खदान से विदेशी बाजार तक पहुंचेंगे उत्पाद

राज्य सरकार ने निर्यात नीति (Chhattisgarh Export Promotion…

Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस
Chhattisgarh Urban Development : 32 निकायों का होगा कायाकल्प, 200 करोड़ से सड़क-ड्रेनेज और जलापूर्ति पर फोकस

आदर्श शहर समृद्धि योजना (Chhattisgarh Urban Development) के…

CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती
CG Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों…

Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र
Bastar Flood Relief Package : बस्तर बाढ़ के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, किरण देव ने केंद्र-सीएम को लिखा पत्र

बस्तर के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?