CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupesh Baghel CBI Raid

देखिए Video : पूर्व CM Bhupesh Baghel के घर CBI रेड, पंजाब तक हलचल तेज, Singhdev बोले -“निंदनीय” समर्थकों का जमावड़ा, भूपेश देवेंद्र अभिषेक ध्रुव सहित बर्खास्त सिपाही नकुल-सहदेव के ठिकानों पर जांच, घर हुआ सील

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर ED के बाद CBI की रेड को कांग्रेस ने राजनीति से प्रेरित करार दिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल @Bhupeshbaghel के आवास पर आज (26 मार्च) सीबीआई ने रेड डाली है।

इस पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सेंट्रल जांच एजेंसियों द्वारा परेशान किया जाना निंदनीय है। श्री सिंहदेव ने X पर लिखा कि बार-बार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलजी को एजेंसियों द्वारा परेशान करना बेहद निंदनीय है, ये केवल भूपेशजी छवि को खराब करने की भाजपा की नाकाम कोशिश है। प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य को चलाने में असमर्थ साबित हो रही है इसीलिए जनता से जुड़े मुद्दों से का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रयास कर रही है। पहले ED फिर CBI….. जांच एजेंसियों को भाजपा की B team बन कर काम करने से फुर्सत ही नहीं है। हाल में ही ED द्वारा विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट खुद सरकार को जब दिखानी पड़ी तो निश्चित हो गया कि यह केवल धमकाने और परेशान करने का हथियार बना हुआ है। भाजपा द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही यह कार्रवाई लोकतंत्र का हनन है।

IPS Abhisek pallav

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित है, पहले भूपेश बघेल के घर पर ED का छापा और आज CBI का। इसका साफ मतलब है कि भाजपा केवल कांग्रेस नेताओं को बदनाम करना चाहती है, मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि इन चीजों के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल न करे।

bhilai MLA Devendra Yadav

आपको बता दें कि भिलाई में भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और 4 आईपीएस अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव, ASP आरिफ शेख, आनंद छाबड़ा सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर सीबीआई ने छापा मारा है। महादेव सट्टा ऐप मामले में टीम ने दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक CBI की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के रायपुर से निकली थीं।

Ex CM Bhupesh Baghel

गौरतलब हो कि भूपेश बघेल के घर के बाहर कांग्रेस समर्थकों की भीड़ लगी है और वे सीबीआई के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं।

दूसरी तरफ CBI ने रापुसे अफसर अभिषेक महेश्वरी के घर को सील कर दिया है। रामायण सिटी भावना नगर में रहते हैं। सुबह जब सीबीआई अफसर पहुंचे थे लेकिन कोई नहीं होने के कारण घर को सील कर चले गए। इसी तरह से डॉ आनंद छाबड़ा ऑफिसर कॉलोनी शांति नगर घर के बाहर भी सीबीआई को सुरक्षा दे रहे कर्मी गाड़ियों में बैठे हुए हैं, भीतर अफसर जांच कर रहे हैं।

Udanti Tiger Reserve : 20 एकड़ वनभूमि पर अवैध खेती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Wedding Theft: सूट-बूट पहनकर शादी में पहुंचे ‘हैंडसम चोर’, मेहमानों संग खाया खाना और फिर उड़ाया पर्स
IGKV Paper Leak : रद्द परीक्षा की नई तारीख तय, सितंबर के पहले सप्ताह में फिर होगा एग्जाम
कश्मीर आतंकी हमले पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस्लाम के नहीं इंसानियत के गुनाहगार
गाजियाबाद: हिंदू शादी की चल रही थी दावत, थूक से रोटी बना रहा था फरमान… वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?