CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर से दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन: समय-सारणी, ठहराव और साप्ताहिक सेवा विवरण यहाँ देखें…

इंदौर से दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन: समय-सारणी, ठहराव और साप्ताहिक सेवा विवरण यहाँ देखें…

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च |

इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक और ट्रेन की सुविधा शुरू की गई है। यह ट्रेन महू से प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 4:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से यह रात 11:25 बजे चलेगी और दोपहर 1:00 बजे के करीब इंदौर पहुंचेगी।

सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा-

इस नई ट्रेन से कोटा और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के तहत इंदौर और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

इंदौर से जयपुर के लिए नई ट्रेन

रेलवे ने इंदौर से राजस्थान जाने वाले यात्रियों को नई सौगात देते हुए इंदौर-जयपुर स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, बुधवार और शुक्रवार—को संचालित होगी। हालांकि, इसकी शुरुआत की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

इस ट्रेन की मांग पिछले साल रेलवे अधिकारियों की बैठक में उठाई गई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, इंदौर-जयपुर ट्रेन शाम 7:20 बजे रवाना होगी और रतलाम, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया व अजमेर होते हुए जयपुर पहुंचेगी। जयपुर में 10 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में, यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 7:00 बजे खातीपुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04092 नई दिल्ली-इंदौर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से 28 और 30 मार्च को दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नागदा स्टेशन पर रात 2:10 बजे और रतलाम स्टेशन पर 3:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे इंदौर जंक्शन पहुंचेगी।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 04091 इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 और 31 मार्च, 2025 को इंदौर से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम 2:10 बजे और नागदा 3:15 बजे पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन रात 2:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन का दोनों दिशाओं में मथुरा, कोटा, नागदा और रतलाम स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। यह ट्रेन सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04092/04091 के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

पीएम आवास के हितग्राहियों से निगम का सीधा संवाद
CG News : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, डेढ़ दर्जन घायल पहुंचाए गए अस्पताल
Bike Stunt Accident Video : रील के चक्कर में बाइकर जोड़ी की जान पर बन आई! बाइक पर स्टंट दिखाते हुए सड़क पर गिरे लड़का-लड़की, देखें वायरल वीडियो
महाराष्ट्र: सरपंच की हत्या मामले में फंस गए महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे, देना पड़ा इस्तीफा
Raid 2 Collection :  तीसरे मंगलवार को फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अजय देवगन की फिल्म कर रही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ…

llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

सेंटर में अवैध सोनोग्राफी (Illegal Sonography) संचालन किए…

Cyber Awareness
Cyber Awareness :  वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं

मुंगेली पुलिस की विशेष पहल से अचानकमर टाइगर…

Illegal Liquor Case
Illegal Liquor Case :  निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल

अवैध शराब परिवहन के मामले में दुर्ग पुलिस…

Police Action
Police Action :  रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की 10 बाइक बरामद

रायगढ़ में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?