CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमित शाह की बड़ी भविष्यवाणी: बीजेपी 30 साल तक बनी रहेगी सत्ता में

अमित शाह की बड़ी भविष्यवाणी: बीजेपी 30 साल तक बनी रहेगी सत्ता में

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। Amit Shah on BJP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कम से कम 30 साल तक केंद्र की सत्ता में बनी रहेगी. शाह ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी पार्टी की जीत उसकी कड़ी मेहनत पर निर्भर करती है. यदि आप अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए जीते हैं, तो जीत आपकी होगी.

‘टाइम्स नाउ समिट 2025’ में अमित शाह ने कहा, ‘जब मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था तो मैंने कहा था कि भाजपा अगले 30 साल तक सत्ता में रहेगी. अभी तो केवल 10 साल ही बीते हैं.’ सीनियर बीजेपी नेता ने कहा कि जब कोई पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसे जनता का भरोसा और जीतने का विश्वास मिलता है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन जो अच्छा प्रदर्शन नहीं करते, उनमें यह भरोसा नहीं होता.’

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा शासित सभी राज्यों में यूसीसी को एक-एक करके लागू किया जाएगा क्योंकि यह भाजपा के गठन के बाद से ही उसके प्रमुख एजेंडे में से एक रहा है. गृहमंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से ही भाजपा का संकल्प देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का रहा है.

यूसीसी पर बोले अमित शाह- सभी राज्यों में लागू होगा

उन्होंने कहा, ‘समान नागरिक संहिता संविधान सभा का फैसला था. कांग्रेस शायद इसे भूल गई हो, लेकिन हम नहीं भूले. हमने कहा था कि हम धारा 370 हटाएंगे, हमने ऐसा किया. हमने कहा था कि हम अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे, हमने वह भी किया. अब समान नागरिक संहिता बाकी है, हम वह भी करेंगे.’ शाह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पहले ही कानून बना दिया है. उन्होंने कहा, ‘एक-एक करके सभी भाजपा शासित राज्य सरकारें इसे लागू करेंगी. गुजरात ने इसके लिए पहले ही एक समिति गठित कर दी है. यह एक सतत प्रक्रिया है. सभी राज्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे लागू करेंगे.’

जज कैशकांड पर क्या बोले शाह?

हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी मिलने के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि भारत के चीफ जस्टिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया है. उन्होंने कहा, ‘हम इसमें सहयोग कर रहे हैं. हमें चीफ जस्टिस द्वारा गठित समिति के नतीजों का इंतजार करना चाहिए.’

क्या आरएसएस हस्तक्षेप करता है? अमित शाह ने दिया जवाब

यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करता है. गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा का वैचारिक स्रोत संघ कोई हस्तक्षेप नहीं करता. उन्होंने कहा, ‘आरएसएस पिछले 100 वर्ष से देशभक्तों को तैयार कर रहा है. मैंने आरएसएस से सीखा है कि कैसे कई आयामों को एक साथ रखते हुए देशभक्ति को केंद्र में रखा जाए. हस्तक्षेप का कोई सवाल ही नहीं है.’

नक्सल, आंतकवाद और उग्रवाद पर क्या बोले गृहमंत्री?

आंतरिक सुरक्षा की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर उन्हें विरासत में तीन समस्याएं मिलीं: नक्सली हिंसा, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवाद. उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 साल में इन तीनों क्षेत्रों में 16,000 युवाओं ने आत्मसमर्पण किया है. देश के गृहमंत्री के तौर पर इन सभी स्थानों पर शांति लाना मेरा कर्तव्य है. यह प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है और स्वाभाविक रूप से यह मेरी भी प्राथमिकता है. इन समस्याओं के कारण इन जगहों पर विकास रुक गया था.’

Maoist Surrender Devji: नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा– नक्सलियों की कमर टूट चुकी है
Iran India LPG Tanker : ईरान ने भारत जा रहे दो एलपीजी जहाजों को दी मंजूरी, होर्मुज में फंसे टैंकरों के लिए बढ़ी राहत की उम्मीद
3 मकान, 2 फ्लैट, सोने-चांदी के गहने…ट्राइबल विभाग का डिप्टी कमिश्नर कैसे बन गया अरबपति?
IndiGo Flights Crisis : मोदी सरकार की सख्ती…! अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइन कंपनियां
आवभगत नहीं पड़ी लाठियां : गायब दूल्हे का बदला, छोटे भाई की बारात को चुकानी पड़ी कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Indian Giant Flying Squirrel : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुआ हवा में ग्लाइड करने वाले अनोखे जीव का रोमांचक वीडियो

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध…

Bamboo Tree Guard : बांस के ट्री-गार्ड बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां, स्थानीय संसाधनों से बढ़ेगी ग्रामीण आय

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ के नक्सल…

House Collapse Ghumka
House Collapse Ghumka : पुराने मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबा मजदूर, तड़प-तड़प कर गई जान

सीजी भास्कर, 22 जून :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव…

Chhattisgarh ISI Connection Janjgir
Chhattisgarh ISI Connection Janjgir : छत्तीसगढ़ में ISI कनेक्शन का पर्दाफाश, टारगेट किलिंग की थी साजिश!

सीजी भास्कर, 22 जून : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा…

GPM Superstition Clash Pendra
GPM Superstition Clash Pendra : ‘बेटी पर देवी आने’ और ‘भूत पकड़ने’ की बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

सीजी भास्कर, 22 जून :  छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?