CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महादेव सट्टा केस: भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा से CBI की 5 घंटे पूछताछ, भिलाई स्थित घर से जमीन दस्तावेजों की कॉपी जब्त…

महादेव सट्टा केस: भूपेश बघेल के OSD आशीष वर्मा से CBI की 5 घंटे पूछताछ, भिलाई स्थित घर से जमीन दस्तावेजों की कॉपी जब्त…

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। महादेव सट्टा मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 14 ठिकानों पर छापेमारी के बाद CBI फिर भिलाई-3 पहुंची। शनिवार को CBI ने भूपेश बघेल के OSD रहे आशीष वर्मा के घर पर उनसे 5 घंटे पूछताछ की।

CBI की टीम आशीष वर्मा के पदुमनगर घर 26 मार्च को भी पहुंची थी। घर पर ताला लगा होने से टीम ने उनके घर को सील करके वहां नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस में लिखा था कि जब वो आएं तो नोटिस में दिए नंबर पर सूचना दें, जिससे CBI की टीम आकर घर की तलाशी ले सके।

लौटे तो CBI को दी सूचना

आशीष वर्मा ने बताया कि, वे फैमिली के साथ बाहर गए हुए थे। जब लौटे तो CBI को अपने आने की सूचना दी। CBI की टीम शनिवार दोपहर उनके घर पहुंची। घर की सील को खोलने के बाद अधिकारी उनके घर के अंदर घुसे।

पूरे घर की तलाशी ली गई। इसके बाद CBI ने लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद जमीन के कागजात समेत अन्य चल अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज की फोटो कॉपी लेकर लौट गई।

कश्मीर टूर पर गए थे आशीष

आशीष वर्मा ने बताया कि बीते 26 मार्च को जब CBI की टीम उनके घर पहुंची थी तो वे कश्मीर टूर पर परिवार के साथ गए थे। जब वो वापस लौटे तो पता चला कि उनके घर को सील किया गया। जो नोटिस चस्पा किया गया था, उसमें दिए नंबर पर उन्होंने फोन किया और कहा कि वो आकर उनके घर की तलाशी ले सकते हैं।

इसके बाद CBI की टीम सुबह 9 बजे आई, घर की तलाशी ली और दोपहर ढाई बजे के करीब लौट गई। टीम पिछली बार जब ईडी की टीम ने छापा मारा था, उस समय दिए गए दस्तावेज की फोटो कॉपी भी लेकर गई है।

सौरभ चंद्राकर के बारे की गई पूछताछ

आशीष ने बताया कि CBI की टीम में 5 अधिकारी शामिल थे। उन्होंने महादेव सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर और उससे जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की। इस पर मैंने कहा कि ना तो वो उन्हें जानते हैं और ना पहचानते हैं। इसके बाद कुछ और सवाल करने के बाद टीम उनके घर से लौट गई।

Mahasamund Paddy Scam : धान पर फिर चूहों का आरोप! महासमुंद में 10 माह में 5.71 करोड़ का स्टॉक गायब, संग्रहण प्रभारी को नोटिस
State Bar Council Election Counting: 13 अक्टूबर से शुरू होगी वोटों की गिनती, 24 तक चलेगी प्रक्रिया
Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास
Durg Cyber Fraud : फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख की ठगी, आंध्रप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार
CG में डकैती की साजिश : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने रचा प्लान, 40 करोड़ Cash और 16 Kg सोने के लिए हमला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ के बालोद में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग और नंदी की मूर्तियां खंडित

24/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में 6 मवेशियों की मौत, लोगों ने सरकारी गोडाउन के कचरे को बताया ज़िम्मेदार…

13/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

Congress District President appointed : Video कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ कर बनाएगी जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों का 8 दिन ताबड़तोड़ दौरा

04/10/2025
छत्तीसगढ़

Jandarshan : मुख्यमंत्री निवास में 8 को जनदर्शन, सीएम करेंगे आमजन से सीधा संवाद

06/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?