CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EPFO ने दी बड़ी राहत… अब बिना डॉक्यूमेंटेशन के निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये

EPFO ने दी बड़ी राहत… अब बिना डॉक्यूमेंटेशन के निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर 1 अप्रैल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ) के देश के 7.5 करोड़ मेंबर्स को बड़ी राहत दी है। अब PF निकासी की ऑटो सेटलमेंट लिमिट को बढ़ा कर पांच लाख रुपये कर दिया गया है, जो अब तक एक लाख रुपये थी। यानि अब बिना किसी डॉक्यूमेंटेशन के पीएफ अकाउंट होल्डर इतनी रकम निकाल सकेंगे. इसके साथ ही अब तक जो क्लेम सेटलमेंट 10 दिन में होता था, वो महज 3-4 दिन में ही जाएगा। इसके अलावा ईपीएफओ ने शादी, एजुकेशन और घर खरीदने के लिए भी पीएफ ऑटो-क्लेम की सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है। पहले केवल बीमारी और अस्पताल के खर्च के लिए ही PF Account से ऑटो-क्लेम मिलता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा की अध्यक्षता में CBT की श्रीनगर में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा एक अन्य बड़ी जानकारी शेयर करते हुए इस बैठक में कहा गया कि EPFO सदस्य अब इस साल मई या जून के अंत तक यूपीआई (UPI PF Withdrawl) और एटीएम (ATM PF Withdrawl) के माध्यम से पीएफ निकाल सकते हैं.

इतनी बार बढ़ाई गई लिमिट

गौरतलब है कि ईपीएफओ ने अप्रैल 2020 में अपने सदस्यों को ऑटो-क्लेम की सुविधा देना शुरू किया था, जो शुरुआती दौर में महज 50,000 रुपये तक सीमित थी. इसके बाद मई 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से PF Auto Claim की लिमिट में इजाफा किया गया और इसे 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये तक कर दिया गया था. वहीं अब अब इसमें और बड़ी राहत दी गई है और लिमिट को एक लाख से ₹5 लाख रुपये तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है.

क्लेम रिजेक्शन रेट में भी गिरावट

बैठक में जानकारी शेयर करते हुए ये भी बताया गया है कि पीएफ PF क्लेम रिजेक्शन रेट में भी लगातार गिरावट आई है और पहले जहां 50 फीसदी के आस-पास क्लेम रिजेक्ट हुआ करते थे, उनकी संख्या अब कम होकर महज 30 फीसदी रह गई है. EPFO द्वारा लगातार नियमों को आसान बनाए जाने के लिए उठाए जा रहे कदमों का असर यहां देखने को मिला है.

UPI सुविधा से ऑटो क्लेम में आसानी

बीते दिनों सचिव डावरा की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी कि जल्द EPFO मेंबर्स को ATM के साथ-साथ UPI से पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है. इस सुविधा के चलते न केवल वे सीधे UPI पर अपने PF Balance को देखने में सक्षम होंगे, बल्कि निर्धारित रकम तक की निकासी भी कर सकेंगे, इसके साथ ही उन्हें अपने पसंदीदा बैंक में पीएफ का पैसा ट्रांसफर करने की भी सुविधा होगी. डावरा ने ये भी कहा था कि नई सुविधा के तहत क्लेम पहले से ही ऑटोमेटेड होंगे.

King Cobra Rescue : फॉरेस्ट ऑफिसर ने दिखाई अदम्य हिम्मत, 18 फीट लंबे किंग कोबरा को बहादुरी से पकड़ा, देखें वीडियो
Major action on IPL betting : ऑनलाइन IPL सट्टा पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
आई लव भिलाई चौक के पास एक्सीडेंट, बाईक से भिड़ी ईवी, पुत्री सहित पति-पत्नी घायल
बुरहानपुर में महिला की हथौड़ी से हत्या, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; आरोपी शेख सलीम गिरफ्तार
Explained : कोक और पेप्सी से भी सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?