CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG News : लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिल कर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल..?

CG News : लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिल कर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल..?

By Newsdesk Admin
01/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवादों के कारण हत्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। पति की जान की बोली लगाई और किराए पर हत्यारों को बुलाकर कत्ल करवा दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अशोक कुर्रे अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। मां-बेटी ने इससे परेशान होकर एक चूड़ी बेचने वाले को 1 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी थी।

बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव ग्राम पंचायत के कोसा बाड़ी सड़क पर मौजूद पुलिया के नीचे 29 मार्च को एक युवक की लाश मिली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक खुटरापार का रहने वाला अशोक कुर्रे है. पहचान होने के बाद पुलिस ने मौत के पीछे की वजह को तलाशने में जुट गई।

36 घंटे में सुलझी गुत्थी

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती थी. हालांकि, पुलिस ने कड़ी से कड़ी को मिलाना शुरू किया और देखते ही देखते वो हत्यारों तक पहुंच गई। महज 36 घंटे के भीतर पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ने चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने मां-बेटी समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि मृतक अशोक दोनों के साथ काफी मारपीट करता था. आए दिन उन पर अत्याचार करता था.इसी से परेशान होकर मां-बेटी ने उससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने की सोची. 

इसके बाद उन्होंने पता किया कि वो लोग कौन से हैं जो पति को हमेशा के लिए खामोश कर देंगे. किसी तरह वो हत्यारों तक पहुंचीं और उसे 1 लाख रुपये में अशोक को जान से मारने की सुपारी दे दी।

इसके बाद हत्यारों ने अशोक को मौत के घाट उतारकर पुल के नीचे फेंक दिया।

कोरिया के एसपी रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी और बेटी ही मुख्य साजिशकर्ता निकलीं। उन्होंने हत्या के लिए सुपारी दी थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Naming Ceremony : मुख्यमंत्री के हाथों नवजात का नामकरण, गांव में बना यादगार पल
Expressed gratitude to Deputy CM : विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर वैशाली नगर विधानसभा में 11 डोम शेड के लिए 2.30 करोड़ स्वीकृत
Raipur Ring Road Accident : राजेंद्र नगर कटरा तालाब टर्निंग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, एक की मौत
Child Drowning Case : दो मासूम बहनों की झुरहा नाले में डूबकर मौत, हादसे के बाद गांव में शोक की लहर
कोरबा: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का छापा, बिना नंबर की 21 बाइक जब्त, उपद्रवी फरार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CBS Admission
CBS Admission : सीबीएस में प्रवेश के लिए छात्रों को राहत, अब इस तारीख तक भर सकेंगे आवेदन

सीजी भास्कर, 17 मई। रायपुर में उच्च शिक्षा…

Electricity Bill
Electricity Bill : पुराने बिजली बिल से परेशान लोगों को बड़ी राहत, अब बकाया रकम में मिल रही भारी छूट

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ में पुराने बिजली…

Amit Shah
Amit Shah : हर जिले में पहुंचेगी डायल सेवा, बस्तर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ में अगले तीन…

Government Spending
Government Spending : सरकारी खर्च पर सरकार सख्त, अब काफिलों से लेकर विदेश यात्रा तक बदलेंगे नियम

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब…

RTE Admission
RTE Admission : कल से निजी स्कूलों में फिर शुरू होंगे आरटीई प्रवेश, संगठन ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ में आरटीई प्रवेश…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

NDPS Act Case India : दुर्ग में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, नेवई-उतई पुलिस ने 6.5 किलो गांजा जब्त किया, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

21/03/2026
अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Jewelry theft in Bhilai : दुर्ग जिले में व्यापारी के घर से 3 लाख के जेवर चोरी

05/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डसांस्कृतिक

जशपुर में रथ यात्रा से पहले CM और पत्नी को सौंपी गई गजपति महाराज की भूमिका…

22/06/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

पाकिस्तान से तो भिड़ो ही, लेकिन मोदी-शाह के लिए ये ऐतिहासिक अवसर… असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात

18/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?