CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इन मुस्लिम देशों से भारत में आता है सबसे ज्यादा पैसा, जानिए क्या काम करते हैं यहां रहने वाले भारतीय

इन मुस्लिम देशों से भारत में आता है सबसे ज्यादा पैसा, जानिए क्या काम करते हैं यहां रहने वाले भारतीय

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

सीजी भास्कर 2 अप्रैल विदेशों में हजारों-लाखों भारतीय रहते हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं. यहीं भारतीय लोग विदेशों से भारत में मौजूद अपने-अपने परिवारों के पास पैसा भी भेजते हैं. उन्हीं पैसों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि पिछले साल विदेशों से भारत में कितना पैसा आया. आरबीआई के बैलेंस ऑफ पेमेंट्स डेटा एनालिसिस के मुताबिक, विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने 2024 में रिकॉर्ड 129.4 बिलियन डॉलर भारत भेजे, जिसमें अकेले दिसंबर तिमाही में 36 बिलियन डॉलर भेजे गए.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद यानी 2020 से प्रवासी समुदाय के वित्तीय योगदान में 63 फीसदी की वृद्धि हुई है. वर्ल्ड बैंक के एक ब्लॉग के मुताबिक, कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के उच्च आय वाले देशों में नौकरी के बाजारों में सुधार रेमिटेंस का सबसे बड़ा कारक रहा है. आरबीआई की रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों की संख्या 1990 में 6.6 मिलियन से बढ़कर 2024 में 18.5 मिलियन हो गई है.

टॉप पर हैं ये मुस्लिम देशरिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में लगभग आधे भारतीय प्रवासी खाड़ी देशों में रहते हैं, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल भारत आए कुल विदेशी पैसों में करीब 38 फीसदी हिस्सेदारी इन्हीं खाड़ी देशों की रही है यानी यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन में रहने वाले भारतीयों ने करीब 45 बिलियन डॉलर भारत भेजे.भारत में पैसा भेजने के मामले में खाड़ी देशों में संयुक्त अरब अमीरात टॉप पर है. इस देश में रहने वाले भारतीयों ने भारत में खूब पैसे भेजे. अगर 2020-21 की बात करें तो भारत भेजे गए कुल रेमिटेंस में 18 फीसदी हिस्सेदारी संयुक्त अरब अमीरात की थी, जो 2023-24 में बढ़ गई और 19.2 फीसदी हो गई.

किन क्षेत्रों में काम करते हैं यहां रहने वाले भारतीय?इन खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं, जिनमें कंस्ट्रक्शन, स्वास्थ्य सेवा, मैन्युफैक्चरिंग, परिवहन और हॉस्पिटैलिटी आदि शामिल हैं. यहां रहने वाले भारतीयों में कोई राजमिस्त्री का काम करता है तो कोई कारपेंटर है तो कोई पाइपफिटर. इसके अलावा यहां रहने वाले भारतीय डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर और आईटी प्रोफेशनल्स भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की संख्या लाखों में है और यहीं वजह है कि यहां से सबसे ज्यादा पैसा भारत आता है.

पेट दर्द को हार्ट अटैक बोल एंजियोप्लास्टी कर दी, फर्जी डॉक्टर नरेंद्र का एक और कारनामा, बेटे ने कहा- “आरोपी पर दर्ज हो मर्डर केस”
रामलला दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब पोर्टल से नहीं होगी विशिष्ट बुकिंग, जानें नया नियम
TET Exemption Demand : शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा
Raigarh Steel Plant Accident : रूपाणाधाम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट की ऊंचाई से गिरा कर्मचारी, हालत गंभीर
MP के इंदौर में इस साल 110 करोड़ की अतिरिक्त आय : जिले का राजस्व 2,539 करोड़, नगर निगम ने वसूले 1,000 करोड़ टैक्स…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?