CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शाहबानो से लेकर सायरा बानो तक… वक्फ बिल पर संसद में बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने लिया इन लोगों का नाम

शाहबानो से लेकर सायरा बानो तक… वक्फ बिल पर संसद में बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने लिया इन लोगों का नाम

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

2 अप्रैल , 2025 :

Waqf Amendment Bill in Lok Sabha : लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को आज यानी बुधवार (2 अप्रैल) को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया. सदन में बिल के पेश होते ही विपक्ष ने इसे लेकर विरोध करना शुरू कर दिया. इस बीच सांसद रवि शंकर प्रसाद ने सदन में वक्फ संशोधन बिल से मुस्लिम समुदाय को होने वाले फायदों के बारे में बताया. उन्होंने चर्चा के दौरान शाह बानो, सायरा बानो से लेकर मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, वीर अब्दुल हमीद, मोहम्मद शामी और सोनिया मिर्जा तक का नाम लिया.

उन्होंने कहा कि याद करिए शाहबानो के केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हो हल्ला किया गया. उस समय राजीव गांधी इस देश के प्रधानमंत्री थे. उस मुस्लिम महिला को मात्र कुछ रुपये दिए गए, क्या हो हल्ला किया गया. उस समय आरिफ मोहम्मद खान आपकी सरकार में मंत्री थी. उनका दो दिन ऐतिहासिक भाषण हुआ था इसी सदन में कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अच्छा है. एकाएक हंगामा हुआ राजीव गांधी हिल गए. उनको खामोश कर दिया गया. शाहबानो के बाद सायरा बानो तक, तीन तलाक से इतनी परेशानी थी, मुस्लिम महिलाएं गई थीं कोर्ट में. दो साल तक इनकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब तक नहीं फाइल किया, ताकि मामला लटका रहे. 2014 में हमारी सरकार आई. मोदी जी ने मुझे कानून मंत्री बनाया था. फाइल आई तो कहा कि इसमें जवाब लगाना है, सुप्रीम कोर्ट डांट लगाया है. मैं गया प्रधानमंत्री जी के पास उन्होंने कहा कि जाओ कोर्ट के अंदर और बाहर खड़े हो जाओ कि मोदी सरकार तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ी है.

विधेयक से समुदाय के हर वर्ग को मिलेगा फायदा

सांसद रवि शंकर प्रसाद ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को कहा, “संविधान की धारा 15 में लिखा है कि महिलाओं के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. वहीं, इस विधेयक के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के सभी पिछड़े वर्ग के लोगों को भी इससे फायदा मिलेगा. जिन्हें हम पसमांदा समाज कहते हैं, उनको पहले वक्फ में कुछ भी नहीं मिलता था. लेकिन अब इस विधेयक के माध्यम से उनको भी जगह दी जाएगी, तो इसमें दिक्कत क्या है.”

उन्होंने कहा, “अगर वक्फ की जमीन हड़पी जा रहा है तो कुछ तो करना पड़ेगा और वक्फ कोई धार्मिक संस्था तो है नहीं, तो अगर आज इस कानून से जमात के लोगों के लिए कुछ अच्छा होगा तो क्या दिक्कत है.”

सांसद ने संविधान की धारा 25 का किया जिक्र

सदन में बोलते हुए रवि शंकर प्रसाद ने संविधान की धारा 25 का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “अगर वक्फ की जमीन बर्बाद हो रही है या इसे लूटा जा रहा है तो संविधान की धारा 25 यह अधिकार देती है कि इसके लिए कानून बनाया जा सकता है.”

370 और CAA का भी किया जिक्र

रवि शंकर प्रसाद ने धारा 370 और CAA का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “दिल से ये लोग भी चाहते हैं कि कुछ अच्छा हो, लेकिन राजनीति इनको पीछे खींच रही है. धारा 370 के वक्त भी ऐसा ही विरोध हुआ था, लेकिन आज देखिए क्या माहौल है. आज लाल चौक पर तिरंगा लहराता है.

इसके अलावा CAA के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ था. आखिर वोट बैंक के लिए यह देश कहां तक जाएगा, लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा.”

विपक्ष पर बहुमत को लेकर साधा निशाना

रविशंकर ने विपक्ष पर बहुमत को लेकर कहा, “राजीव गांधी के बाद इनको एक बार भी बहुमत नहीं मिली है.” उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश जी समझिए, आप देखिए मोदी जी को कितनी बार बहुमत मिला है. देखिए दिल्ली के बाद अब बिहार की बारी है. क्रिशचन समुदाय के लोग भी इसके समर्थन में हैं और उत्तर प्रदेश में भी बहुत क्रिशचन हैं. समझ रहे है आप.”

उन्होंने कहा, “मोदी सरकार कहती है कि सबका साथ सबका विकास हो. इसमें ऐसा नहीं है कि आप वोट नहीं देंगे तो आपके यहां की सड़क नहीं बनेगी. हम पूरे देश का विकास करना चाहते हैं.”

Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत
Tribal Inheritance Law Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आदिवासी महिला को पैतृक संपत्ति में स्वतः अधिकार नहीं
BIG Breaking : इस केंद्रीय मंत्री के वाहन का कट गया ई-चालान, जानिए क्या है मामला
Good News 🟧 दो दिनों में सोना हुआ डेढ़ हजार रुपए सस्ता, मंगलवार को 1100 तो आज 350 रूपये की गिरावट, चांदी के भाव में 200 की बढ़ोत्तरी
मानसून सत्र 🟢 एक जुलाई से विधानसभा होगी शुरू 🟠 उच्च शिक्षा विभाग कर्मचारियों के अवकाश पर रोक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बिलकिस बानो केस में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो…

CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति (CG D.Ed…

Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…

Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़

फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?