CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लोकसभा में हंगामा: ओम बिरला ने सांसद को फटकारा, कहा – सदन में शेरो-शायरी नहीं चलती

लोकसभा में हंगामा: ओम बिरला ने सांसद को फटकारा, कहा – सदन में शेरो-शायरी नहीं चलती

By Newsdesk Admin
03/04/2025
Share

3 अप्रैल 2025 :

Speaker Om Birla in Lok Sabha : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार (3 अप्रैल) को ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा कि उन्हें सदन में प्रश्नकाल के दौरान शेरो शायरी नहीं करनी चाहिए. दरअसल, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के लोकसभा के सदस्य हरीश मीणा के एक पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे.

इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक शायरी पढ़ी. इस पर उन्हें टोकते हुए लोकसभा के अध्यक्ष ने कहा, “मंत्री जी, प्रश्नकाल में शेरो शायरी नहीं होती.”

पादरियों पर हमले को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

लोकसभा में गुरुवार (3 अप्रैल) को कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में कैथोलिक पादरियों पर कथित हमले का मामला उठाया. इसके बाद विपक्षी दल के सदस्यों ने सदन में विरोध जताते हुए नारेबाजी की और इसके बाद उन्होंने सदन से वॉकआउट कर लिया.

गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की. इसके बाद विपक्षी दल के कुछ सदस्य जोरदार नारे लगाते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए. सदन में पादरियों पर कथित हमले के मुद्दे पर चर्चा की मांग की.

लोकसभा अध्यक्ष ने नहीं दी अनुमति, तो विपक्ष ने किया वॉकआउट

विपक्ष दल के सदस्यों की मांग के बावजूद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पादरियों पर हमले के मामले को उठाने के लिए अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल काल शुरू कराया. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस सदस्यों ने इस विषय को लेकर संसद परिसर में भी नारेबाजी की.

कांग्रेस महासचिव ने किया दावा

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दावा किया कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के लोगों ने मंगलवार (1 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो ईसाई पादरियों पर हमला किया. उन्होंने कहा, “अल्पसंख्यकों पर जिस तरह से हमले किए जा रहे है, यह उसकी एक और मिसाल है. संघ परिवार के लोग लगातार चर्चों पर हमले कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी आंखें मूंदकर बैठी है और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.”

India’s Got Latent कंट्रोवर्सी के बाद समय रैना ने पोस्टपोन किया अपना इंडिया टूर, टिकट के पैसे करेंगे वापस
BJP से निकाले जाने पर भड़के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, बोले- ‘सावधान रहना CM भजनलाल शर्मा…’
SP को शहर के दो स्पा सेंटर की मिली शिकायत, महिला टीआई के साथ डेढ़ दर्जन पुलिस वालों ने अचानक दी दबिश, मची अफरातफरी, आपत्तिजनक चीजें मिलीं, 4 युवतियों और मैनेजर से हो रही पूछताछ
रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर
LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में एक जवान शहीद; सेना ने पूरे इलाके को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?