CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » JDU के कुछ नेताओं ने वक्फ बिल को लेकर दिखाए बग़ावती तेवर, MLC खालिद अनवर का बयान – ‘मुस्लिम समाज डरा हुआ है…’

JDU के कुछ नेताओं ने वक्फ बिल को लेकर दिखाए बग़ावती तेवर, MLC खालिद अनवर का बयान – ‘मुस्लिम समाज डरा हुआ है…’

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा और लोकसभा से पास होने के बाद जदयू में विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं. कई मुस्लिम नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं जदयू के कई नेताओं ने वक्फ बिल पर पार्टी के स्टैंड की आलोचना की है। इसी कड़ी में पार्टी के एमएलसी खालिद अनवर की प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज डरा हुआ है. खौफ में है. भरोसा टूटा है. विपक्षी दल नैरेटिव सेट करने में कामयाब रहे. केंद्र सरकार अपनी बातें बताने में नाकाम रही.

उन्होंने कहा कि जिस मकसद के लिए वक्फ बिल लाया गया, केंद्र सरकार ने जो बातें बताई थी, उस पर लोग यकीन करने को तैयार नहीं है. मुस्लिम समाज के डर को कैसे दूर किया जाए, हमारी और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. केंद्र में इस विधेयक का हमारी पार्टी ने समर्थन किया क्योंकि हम सहयोगी दल हैं, सरकार हमारी है, लेकिन स्टेक होल्डर्स संतुष्ट नहीं हैं.

नीतीश कुमार सेकुलर लीडर हैं- खालिद अनवर

खालिद अनवर ने कहा कि सरकार इसलिए नहीं चलाई जाती कि एक तबके को नाराज किया जाए, समाज में नफरत फैलाई जाए. केंद्र सरकार कोशिश कर सहयोगी दलों को संतुष्ट करें. इस दौरान उन्होंने कहा कि जदयू सेकुलर पार्टी है और नीतीश कुमार सेकुलर लीडर हैं.

‘वक्फ में बहुत ज्यादा सुधार होना चाहिए’

वहीं मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि ये बिल से नाराज हैं. इन नेताओं की नाराजगी जदयू या नीतीश कुमार से नहीं बल्कि बिल से है. मुस्लिम समाज के लिए अगर यह बिल है तो उनके साथ इंसाफ हो. वक्फ में बहुत ज्यादा सुधार होना चाहिए, जो बिल पास हुआ है, उसमें कठोर कदम है.

बता दें कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया था, जो पारित हो गया था. जदयू ने बिल के समर्थन में वोट किया था.

Durg Vishakhapatnam Breaking : ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, तीन कोच के शीशे टूटे, पार्षद के भाई समेत 5 बदमाश गिरफ्तार
PM Modi Chhattisgarh Visit : प्रधानमंत्री मोदी नवंबर में दो बार करेंगे प्रदेश का दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद
CM Mohan Relief to Chhattisgarh: 5 करोड़ की मदद और राहत सामग्री से भरी ट्रेन रवाना
टोक्यो से देहरादून तक शिवभक्ति की राह – करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना ‘शिवभक्त’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

देश-दुनिया

पटना: मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने ऐसे पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती… फोटो आई सामने, बोले – प्रार्थना करें

20/05/2025
घटना दुर्घटनाटेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन, दहशत में भागे लोग

07/06/2025
अपराधदेश-दुनिया

Death Sentence India : हम्पी रेप – मर्डर केस में बड़ा फैसला: विदेशी महिला से दुष्कर्म और पर्यटक की हत्या के दोषियों को फांसी

16/02/2026
Congress Training Program
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Congress Training Program : 10 फरवरी को दिल्ली में होगा बड़ा सियासी मंथन, कांग्रेस संगठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व का खास प्लान तैयार

04/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?