CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High कोर्ट की सख्ती : ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर क्या कार्रवाई हुई…? केंद्र-राज्य से मांगा हलफनामा

High कोर्ट की सख्ती : ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर क्या कार्रवाई हुई…? केंद्र-राज्य से मांगा हलफनामा

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। बिलासपुर हाईकोर्ट ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप (सट्टा) को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कहा कि अब लोग मेहनत से नहीं, शॉर्टकट से पैसा कमाना चाह रहे हैं, जो समाज और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए खतरनाक है।

कोर्ट ने सरकार को कहा कि वैध (legal) और अवैध के बीच की रेखा टूटनी नहीं चाहिए। साथ ही हाई कोर्ट ने पूछा कि, महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Online Satta) के आलावा और कौन-कौन से ऑनलाइन सट्टा ऐप पर कार्रवाई की गई है? कोर्ट ने राज्य सरकार, गृह विभाग और केंद्र सरकार से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की खंडपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई की। इस केस की अगली सुनवाई 6 मई को होगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, ऑनलाइन बेटिंग ऐप को लेकर रायपुर निवासी सुनील नामदेव ने अधिवक्ता अमृतो दास के जरिए याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि कई सट्टा एप्स आज भी खुलेआम सक्रिय हैं। IPL जैसे आयोजनों के दौरान सट्टा एप्स के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई गई।

इसके साथ ही ऑनलाइन बेटिंग ऐप की निगरानी के लिए एक स्थायी तंत्र बनाए जाने की मांग भी की गई है।

सक्रिय एप्स को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए- कोर्ट

इस पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पूछा कि, महादेव ऐप के बाद अब तक कितने एप्स पर कार्रवाई हुई ? कितनों को प्रतिबंधित किया गया ? केंद्र सरकार को भी मामले में पक्षकार बनाया गया है। वहीं, एक सक्रिय सट्टा ऐप को भी याचिका में शामिल किया गया है।

कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि, इन सक्रिय ऐप्स को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था ?

पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा था कि, छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाता है और प्रतिवादी राज्य के लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दस्तावेज भी पेश किए। जिसमें हाल ही में चल रहे आईपीएल के संबंध में कुछ विज्ञापन शामिल हैं।

गृह विभाग के सचिव को मामले में अपना व्यक्तिगत शपथपत्र देने के निर्देश दिए गए थे। चीफ जस्टिस ने कहा था कि, आज का युग अलग है, अच्छे और बुरे लोग दोनों हैं। शासन का यह दायित्व है कि जिस बात की अनुमति दी है।

चीफ जस्टिस ने कहा था कि आप यह देखें कि लोग उसका गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं। हमें भी राज्य में यह देखना होगा कि, जो बारीक लाइन है उसे कोई क्रॉस नहीं कर सके। बहस के दौरान चीफ जस्टिस ने इस बात का उल्लेख किया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में विज्ञापनों के गलत दावों पर भी संज्ञान लिया है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविन्द वर्मा की डीबी में हुई सुनवाई में महाधिवक्ता ने कहा कि, शासन ने कई ऐसी वेबसाइट्स और ऐप को ब्लॉक किया है, जो लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Raigarh Rice Scam Raid : पुराना धान लाते पकड़ा गया कृषक, अभद्र व्यवहार पर FIR दर्ज
ट्रक ड्राइवर को निर्वस्त्र कर पीट-पीटकर हत्या: 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर ₹2000 का इनाम घोषित
कैंसर से जीत कर दो जुड़वां बेटियों को गोद लिया, बनीं मिसाल: शिक्षिका बोलीं- मां बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं
Gariaband Bus Overloading Action : बस ऑपरेटरों पर शिकंजा, ओवरलोडिंग पर 22,100 का चालान
Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?