CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो ब्रिटिश सांसदों को इजरायल में नहीं मिली एंट्री, एयरपोर्ट पर ही डिटेन…भड़क उठा ब्रिटेन

दो ब्रिटिश सांसदों को इजरायल में नहीं मिली एंट्री, एयरपोर्ट पर ही डिटेन…भड़क उठा ब्रिटेन

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। इजरायल में ब्रिटेन की दो सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने शनिवार को कहा कि इजरायल द्वारा दो ब्रिटिश सांसदों को हिरासत में लेना और उन्हें देश में प्रवेश से रोकना ‘अस्वीकार्य’ है और ‘गंभीर चिंता का विषय’ है।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद लंदन से इजरायल के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन उन्हें इजरायली अधिकारियों ने प्रवेश से रोक दिया और उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया।

‘अस्वीकार्य और चिंताजनक’

एक आधिकारिक बयान में लैमी ने कहा, ‘यह अस्वीकार्य, प्रतिकूल और गहरी चिंता का विषय है कि इजरायली अधिकारियों ने एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल दो ब्रिटिश सांसदों को हिरासत में लिया और प्रवेश से इनकार किया.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने इजरायली सरकार में अपने समकक्षों को स्पष्ट कर दिया है कि ब्रिटिश सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. हम दोनों सांसदों से संपर्क में हैं और उन्हें हरसंभव समर्थन दे रहे हैं.’

सीजफायर टूटने के बाद मिलिट्री ऑपरेशन तेज

लैमी ने कहा कि ब्रिटेन की सरकार का प्राथमिक लक्ष्य संघर्षविराम की बहाली, बंधकों की रिहाई और गाजा में जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए वार्ता को आगे बढ़ाना है।

गौरतलब है कि पिछले महीने एक अस्थायी युद्धविराम के टूटने के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान फिर से तेज कर दिया है. इजरायल का कहना है कि वह क्षेत्र पर नियंत्रण बढ़ा रहा है ताकि हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की जा सके.

अब तक 50 हजार से अधिक मौतें

हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल द्वारा बमबारी फिर से शुरू करने के बाद से अब तक 1,249 लोग मारे जा चुके हैं. युद्ध की शुरुआत से अब तक कुल मृतकों की संख्या 50,609 तक पहुंच चुकी है. यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें इजरायली आंकड़ों के अनुसार 1,218 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश नागरिक थे.

CBSE Security Rules : सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में होगी विद्यार्थियों की सख्त तलाशी
बाबा बागेश्वर ने कैसे मनाया बर्थडे? उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पहला साझा संदेश, ‘क्या सरकार को…’
Ohh..my….God….❗ छत्तीसगढ़ में स्कूल के वॉशरूम में छात्रों ने किया धमाका, महिला टीचर से नाराजगी के चलते You tube से सीखा तरीका और कर दिया Blast
Big Breaking 🛑 हार्डवेयर कारोबारी ने परिवार समेत मौत को लगाया गले 🛑 दो दिन‌ पहले 19 साल के बेटे का मनाया बर्थ-डे और आज पति-पत्नी-बेटे ने कर लिया सुसाइड 🛑 पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Fire
Bilaspur Fire : स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में भड़की आग, सामान जलकर खाक

मुंगेली नाका स्थित स्विमिंग पूल कैंपस के जूस…

Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल
Stop Dam Irrigation : स्टॉपडेम से बदली आदिवासी किसानों की जिंदगी, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल

पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में खेती की चुनौती…

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास…

Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कथित…

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?