CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति को भाभी संग आपत्ति जनक स्थिति में देख, दो बच्चों संग बीवी ने उठाया खौफनाक कदम

पति को भाभी संग आपत्ति जनक स्थिति में देख, दो बच्चों संग बीवी ने उठाया खौफनाक कदम

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला और उसके दो बच्चों के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने खुलासा किया है कि पीड़िता ने अपने पति और उसकी भाभी के बीच के अवैध संबंधों से परेशान होकर बच्चों के साथ खुदकुशी की थी। आरोपियों की पहचान राजकुमार (35 वर्ष) और सावित्री (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना शुक्रवार को हुई। आरती (32 वर्ष), उसकी 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को नोएडा के बिसरख थाने की सीमा के अंतर्गत हैबतपुर इलाके में उसके घर की छत पर रेलिंग से लटका हुआ पाया गया। यह देखकर परिवार उन्हें एक निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मृतक महिला आरती ने वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश के अमेठी में राजकुमार (35 वर्ष) से शादी की थी। यह उसकी दूसरी शादी थी।

आरोपी का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। ये बात पीड़िता को पता चली तो आरोपी उसे छोटी-छोटी बातों पर पीटता था। आरती अपने घर में रहने वाले किराएदारों के लिए खाना बनाकर घर चला रही थी।

बीते गुरुवार को आरती ने अपने पति को सावित्री के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की, तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को कहा कि वो अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ले। इस तरह की स्थिति से परेशान होकर आरती अपने बच्चों को छत पर ले गई। वहां रेलिंग से दुपट्टे से फांसी लगा ली।

मृतक महिला के मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजकुमार और सावित्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना) और धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज की है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

SIR Negligence : एसआईआर कार्य में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार, 9 घायल, एक बच्चा की हालत गंभीर
CM Mohan Relief to Chhattisgarh: 5 करोड़ की मदद और राहत सामग्री से भरी ट्रेन रवाना
बॉर्डर पर 14 नक्सली ढेर, 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा, कोबरा बटालियन का जख्मी जवान रायपुर लाया गया, मैनपुर में मुठभेड़ और सर्चिग जारी
Draft Voter List : चार राज्यों में आज सामने आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट, SIR अभियान का पहला नतीजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?