CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहले पति को छोड़ किया दूसरा विवाह, अब तीसरी शादी के लिए उठाया खौफनाक कदम… घोंट दिया कलेजे के टुकड़े का गला

पहले पति को छोड़ किया दूसरा विवाह, अब तीसरी शादी के लिए उठाया खौफनाक कदम… घोंट दिया कलेजे के टुकड़े का गला

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। राजस्थान के बांसवाड़ा में हवस की आग में अंधी हो चुकी महज 23 साल की एक युवती ने तीसरे विवाह के लिए अपने ही कलेजे के टुकड़े का गला घोंट दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई।‌ जानकारी होने पर महिला के दूसरे पति ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं 24 घंटे के अंदर घेराबंदी कर आरोपी महिला को दबोच लिया है।

पुलिस के मुताबिक युवती की पहली शादी करीब चार साल पहले हुई थी। वह एक साल ही पहले पति के साथ रही और फिर एक अन्य युवक से नातरा विवाह (बिना शादी किए पति-पत्नी की तरह रहना) कर लिया था। इस पति के साथ वह करीब तीन साल रही। इस दौरान उसे एक बच्चा हुआ, जो अब डेढ़ साल का हो गया था।

आरोप है कि इस पति से भी आरोपी महिला का मन भर गया और वह तीसरे युवक के साथ नातरा विवाह करना चाहती थी।

बोझ लगने लगा था अपना ही बच्चा : चूंकि यह युवक युवती के बच्चे को स्वीकार करने को तैयार नहीं था, इसलिए आरोपी युवती ने उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गई।

पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान आशा कुमारी उर्फ आशा के रूप में हुई है।‌ उसे अरेस्ट कर पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात को कबूल लिया है। उसने बताया कि वह न तो अपने पहले वाले दोनों पतियों के पास रहना चाहती है और न ही उनके बच्चे को अपने साथ रखना चाहती है।

दूसरे पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट आरोपी महिला के दूसरे पति दिलीप पारगी निवासी सुरवानिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अचानक घर छोड़ कर छापरिया में रहने वाले अपने पिता दिनेश निनामा के घर चली गई।

वहां उसने उनके बेटे आयुष का गला घोंट दिया है। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल की और बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक हवस की आग में अंधी हो चुकी इस महिला को अब अपना ही बच्चा बोझ लग रहा था इसलिए उसने अपने बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेजने के बाद मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Modi Cabinet : मोदी 3.0 की कैबिनेट मीटिंग में किसानों और हाईवे से जुड़े फैसलों पर लगी मुहर
आकाशीय बिजली गिरते ही हराभरा पेड़ बना आग का गोला… पास खड़े 8 लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक
शिवसेना नेता मयूर बोरसे ने दर्ज कराई तीन FIR, अब क्या करेंगे कुणाल कामरा..?
Breaking News : कोयला-महादेव सट्टा नहीं शराब घोटाले से जुड़े हैं ED छापे के तार, भिलाई से दिल्ली तक मचा बवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बिल्डर अजय चौहान, ट्रांसपोर्टर संदीप सहित गब्बर के ठिकाने भी खंगाल रही ईडी
Rajasthan Place Renaming : माउंट आबू अब ‘आबू राज’, राजस्थान में तीन जगहों के बदले नाम, CM भजनलाल शर्मा का ऐलान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?