CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार, बस्तर संभाग में अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना…

रायपुर में पारा 40 डिग्री के पार, बस्तर संभाग में अगले 3 दिन हल्की बारिश की संभावना…

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। अब ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। लोग मुंह बांधकर और सिर ढंककर घरों से बाहर निकल रहे। इस हफ्ते लू चलने की भी संभावना है।

प्रदेश में शनिवार को रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। वहीं अंबिकापुर 17.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल को बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के बाकी संभागों में गर्मी बनी रहेगी।

तीसरे चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभवना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।तापमान लगातार 43-44 डिग्री और उसके आसपास बना रहता है।

वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगी। राजधानी में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

ऐसा रहा है तापमान का ट्रेंड

  • अप्रैल का मौसम 39.5 डिग्री औसत अधिकतम तापमान
  • 24.8 डिग्री औसत न्यूनतम तापमान रहता है।
  • 46.1 डिग्री सर्वाधिक अधिकतम तापमान, 30 अप्रैल 1942
  • 15 डिग्री सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 अप्रैल 1905
  • 131.1 मिमी सबसे ज्यादा मासिक वर्षा वर्ष 1909
  • 45.2 मिमी 24 घंटे में सबसे ज्यादा वर्षा 20 अप्रैल 2011

रायपुर में आज भी 40 डिग्री तापमान

रायपुर में मौसम साफ रहने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद चुभने वाली गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा 24 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के रहने की संभवना है।

बस्तर संभाग में बारिश की संभावना

बस्तर संभाग के जिलों में भी 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हल्की बूंदा बांदी के साथ अंधड़ चलने और बादल गरजने की संभावना है। 7 अप्रैल को बस्तर ,दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं 8-9 अप्रैल को बस्तर ,कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर ,नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को संभाग के जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक रहा। जगदलपुर में दिन का तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड रहा।

वहीं रात का पारा 21.2 डिग्री रहा । बस्तर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और दंतेवाड़ा में पारा 37.6 डिग्री रहा जो औसत से 3 से 4 डिग्री ज्यादा था।

बिलासपुर में दिन का पारा बढ़ा

बिलासपुर में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य के करीब रहा। दिन का पारा 39.7 डिग्री रहा। वहीं रात का टेम्प्रेचर 22.9 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अंबिकापुर में रात का पारा 17.4 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का पारा 36.5 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा।

सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश
Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा
Forest Department Action : उड़नदस्ता की दबिश से मचा हड़कंप, दो सॉ मिल सील
नहीं रहे नारायण प्रसाद दीक्षित, कल राम नगर में अंतिम संस्कार
Bhandara Road Accident : बोलेरो-आइशर ट्रक की भीषण टक्कर में रायपुर के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

Raipur News
Raipur News : रायपुर में 8वीं की छात्रा की मौत, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप; थाने पहुंचा परिवार

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा…

Korba Crime
Korba Crime : ट्रक के 4 पहिए चोरी करने पहुंचे बदमाश, मुंशी की गर्दन पर रखी तलवार; एक गिरफ्तार

कोरबा के बांकीमोंगरा में ट्रक के पहिए चोरी…

PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग
PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग

सरकारी राशन के चावल से जुड़े दो अलग-अलग…

NMMS Scholarship Exam : छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपए, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMS Scholarship Exam : छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपए, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?