CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मां बम्लेश्वरी को स्वर्ण टीका भेंट कर MLA रिकेश ने बेहतरीन कारीडोर निर्माण का लिया संकल्प

मां बम्लेश्वरी को स्वर्ण टीका भेंट कर MLA रिकेश ने बेहतरीन कारीडोर निर्माण का लिया संकल्प

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

भिलाई नगर, 07 अप्रैल। चैत्र नवरात्रि में नवमीं की रात्रि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) ने सेक्टर-6 स्थित मां जगदंबा (बम्लेश्वरी) मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता को सोने का टीका चढ़ाया।

उन्होंने इस मंदिर में कारीडोर निर्माण का संकल्प लेते हुए कहा कि बहुत जल्द जब भक्तगण माता के दर्शन करने इस मंदिर में पहुंचेंगे तो उन्हें बेहतरीन साज सज्जा के साथ यहां कारीडोर मिलेगा।

खास बात यह है कि BSP टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित इस मंदिर में केवल दुर्ग ही नहीं बल्कि प्रदेश, देश और विदेश में बसे देवी भक्तों की आस्था है। यहां अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाते रहे हैं।

आपको बता दें कि सेक्टर 6 के पोस्ट ऑफिस कॉलोनी के अंदर स्थित मां जगदम्बा मंदिर में डोंगरगढ़ वाली माता बम्लेश्वरी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर की स्थापना जोनजाड़कर परिवार ने की और यही परिवार इस मंदिर की सेवा कर रहा है। सदस्यों का कहना है कि परिवार के यादवराव जोनजाड़कर को सपने में मां बम्लेश्वरी ने अपने यहां होने का संकेत दिया था जिसके बाद यहां मंदिर स्थापित किया गया।

इस मंदिर में खास कर पंचमी के दिन माता की गोदभराई करने भक्तों की कतार लगी रहती है और जो भक्त डोंगरगढ़ तक नहीं जा पाते, वे यहां माता के दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वो लंबे समय से माता के दर्शन को इस मंदिर आते रहे हैं।

भिलाई के सेक्टर 6 में स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर भक्तों के लिए एक पवित्र और आस्था से भरा स्थान है। यह मंदिर माता रानी के भक्तों के लिए आस्था और शांति का प्रतीक है। नवरात्रि और विशेष त्यौहारों के दौरान यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

मंदिर की सुंदर वास्तुकला और भक्तिमय माहौल इसे भिलाई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाता है। सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर की तरह सेक्टर-6 इस मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। हाल ही में मैंने हनुमान मंदिर प्रांगण को भव्य और सुंदर बनाने एक छोटा सा प्रयास किया है।

सेक्टर-6 माता बम्लेश्वरी को स्वर्ण टीका अर्पित करने के दौरान यहां एक बेहतरीन कारीडोर की आवश्यकता मुझे महसूस हुई नतीजतन मैंने इस कार्य को करवाने का संकल्प लिया है, बहुत जल्द कार्य की शुरुआत होगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी BJP के भिलाई जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, मनोज तिवारी, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Farhan ICC Gun Celebration: एशिया कप में जश्न विवाद, ICC में फरहान और रऊफ ने दिया अपना पक्ष
संसद ही सर्वोच्च, नागरिक में बसती है लोकतंत्र की आत्मा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Herbal Coffee : बस्तर के जंगलों से निकला अनोखा प्रयोग, अब बेकार समझे जाने वाले बीजों से बनेगी खास कॉफी
Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
Udhampur Durg Express : ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द, जम्मू क्षेत्र में भूस्खलन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप

सीजी भास्कर, 13 जून। दंतेवाड़ा जिले में एक…

Chhattisgarh new medical colleges approval : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपील के बाद मिलेगी मंजूरी

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ के पांच नए…

Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

सीजी भास्कर, 13 जून। मुंगेली जिले में जल…

Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

सीजी भास्कर, 13 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज…

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

You Might Also Like

Raipur District Panchayat Inspection
छत्तीसगढ़

Raipur District Panchayat Inspection : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 25 लाख से नवीनीकरण कार्यों की घोषणा

18/01/2026
छत्तीसगढ़

Custom Milling Scam Bilaspur: 40 करोड़ के धान पर प्रशासन का शिकंजा, चार राइस मिल सील

16/01/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update 2026 : अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

06/04/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Smart Farming Raipur : रायपुर के जोराताल में किसान ने फसल चक्र से बढ़ाया 50% मुनाफा; 12 एकड़ की लीज पर भी लहराया परचम

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?