CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या भारत भी अमेरिका पर लगाएगा जवाबी टैरिफ, आ गया सरकार का जवाब, पढ़िए

क्या भारत भी अमेरिका पर लगाएगा जवाबी टैरिफ, आ गया सरकार का जवाब, पढ़िए

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

07 अप्रैल 2025 :

US Trump Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 26% टैरिफ लगा दिया है, लेकिन भारत सरकार इसका जवाब देने के बजाय अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने पर ध्यान दे रही है.

ट्रंप ने अपने आदेश में कहा था कि अगर जो देश व्यापार से जुड़ी गड़बड़ियों को सुधारने के लिए सही कदम उठाते हैं, तो उन्हें कुछ राहत दी जा सकती है. सरकार फिलहाल उनकी इसी बात पर भरोसा जता रही है.

रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

रॉयटर्स से बात करते हुए एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 26% टैरिफ (शुल्क) लगाने के बाद भारत फिलहाल कोई जवाबी कार्रवाई यानी अमेरिका पर टैरिफ लगाने की योजना नहीं बना रहा है. इसके बजाय भारत अब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को जल्दी से पूरा करने पर ध्यान दे रहा है.

अधिकारी ने यह भी बताया कि सरकार ट्रंप के उस आदेश पर भरोसा कर रही है, जो कहता है कि जो देश व्यापार में संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें टैरिफ से कुछ राहत मिल सकती है. ट्रंप के इस फैसले से दुनिया के बाजारों के साथ-साथ भारत के शेयर बाजार में भी गिरावट आई है. सिर्फ दो दिन में सेंसेक्स 1.6% नीचे गिर गया.

जल्द हो सकती है भारत-अमेरिका की बैठक

भारत और अमेरिका ने इस साल फरवरी में तय किया था कि वे टैरिफ को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए 2025 के अंत तक एक शुरुआती व्यापार समझौता करेंगे. हालांकि, इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों का भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है. पिछले महीने रॉयटर्स ने बताया था कि भारत अमेरिका से आने वाले 23 अरब डॉलर के सामान पर लगने वाले टैक्स को कम करने को तैयार है.

मोदी सरकार ने ट्रंप को अपने पक्ष में करने के लिए कुछ अहम कदम उठाए हैं, जैसे महंगी बाइकों और बॉर्बन व्हिस्की पर टैक्स कम करना और डिजिटल सेवाओं पर टैक्स हटाना, जिससे अमेरिकी टेक कंपनियों को राहत मिली है.

भारत इस बात से है संतुष्ट

एक और सरकारी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि भारत इस बात से संतुष्ट है कि वह अमेरिका के साथ व्यापार समझौता शुरू करने वाले पहले देशों में से एक है. अमेरिका के टैरिफ फैसले का असर एशिया के कई देशों पर पड़ा है. चीन पर 34%, वियतनाम पर 46% और इंडोनेशिया पर 32% का भारी टैरिफ लगाया गया है. चीन ने जवाब में कहा है कि वह 10 अप्रैल से अमेरिका से आने वाले सभी सामानों पर 34% टैरिफ लगाएगा.

वहीं, इंडोनेशिया ने साफ कर दिया है कि वह कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा. वियतनाम, जो अब चीन की जगह एक नया मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात केंद्र बन रहा है, उसने संभावित व्यापार समझौते के तहत अपने टैरिफ को पूरी तरह खत्म करने पर सहमति जताई है.

रेप के बाद सूटकेस में बच्ची की लाश को डाला…कहां है दरिंदा नौशाद? तलाश में 7 टीमें; सड़क पर विरोध जताने उतरे लोग
Met Gala 2025 में Isha Ambani का दिखा रॉयल लुक, गले में पहना मां का शाही हार, जानें खासियत
Excise Department :आबकारी विभाग में बड़ी गड़बड़ी, ऑडिट में 137 करोड़ से ज्यादा की वसूली अटकी
Bharat Tiwari Encounter : छत पर हथियार लेकर चढ़ा युवक, फिर चली गोलियां… अब कार्रवाई पर क्यों उठ रहे हैं सवाल
BCCI में निकली नौकरी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई, ये है आखिरी तारीख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?