CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की लिस्ट में फरार कोषाध्यक्ष, BJP ने बताया ‘घोटालेबाजों का जमावड़ा..

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की लिस्ट में फरार कोषाध्यक्ष, BJP ने बताया ‘घोटालेबाजों का जमावड़ा..

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अप्रैल |

कांग्रेस के गुजरात में होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से शामिल होने वाले नेता आज रवाना हो गए हैं। अहमदाबाद जाने के लिए कांग्रेस ने 55 नेताओं की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में नाम तो कई बड़े नेताओं के हैं, लेकिन एक नाम ने सबका ध्यान खींचा है, वो रामगोपाल अग्रवाल है, जो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं या यूं कहें कि कागज़ों पर अब भी हैं।

इस पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि, ये कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन है या घोटालेबाजों का अधिवेशन। जो व्यक्ति कई दिनों से फरार चल रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलाया गया है। समझना पड़ेगा उन्होंने जेल में बंद सौम्या चौरसिया और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी कही अपेक्षित श्रेणी में तो नहीं रखा।

2 साल से फरार हैं रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर अधिवेशन से पहले हुई थी रेड

असल में रामगोपाल अग्रवाल पिछले दो सालों से फरार हैं। उन पर ED की रेड के बाद से ही शिकंजा कस गया था। साल 2022 में हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए थे। साल 2013 में रामगोपाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले और बाद में साल 2022-23 में 2-3 बार उनके ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। तभी से वे न तो पार्टी के कार्यक्रमों में नजर आए, न ही किसी बैठक में शामिल हुए। खुद कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में मौजूद कई नेताओं को भी ये याद नहीं कि उन्हें आखिरी बार कब देखा गया था।

सवाल यह उठता है कि, क्या पार्टी को नहीं पता कि उनका कोषाध्यक्ष पिछले दो साल से फरार है या फिर कांग्रेस अब भी उस कुर्सी को भरने में असमर्थ है? छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अब तक इस पद पर किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति नहीं की है।

यानी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी दो साल से बिना आधिकारिक कोषाध्यक्ष के ही चल रही है, जो खुद में एक गंभीर सवाल है। पार्टी का फाइनेंशियल मैनेजमेंट आखिर देख कौन रहा है ?

पार्टी में लगे थे गबन के आरोप

कांग्रेस सरकार जाने के बाद रामगोपाल वर्मा पर पार्टी के अंदर से ही गबन का आरोप लगा है। कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने दीपक बैज को चिट्ठी लिखी थी। इसमें 5 करोड़ 89 लाख रुपए के गबन करने की बात लिखी गई थी।

सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा था कि रामगोपाल अग्रवाल ने अपने मित्र और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मीडिया लैब गाजियाबाद को 5 करोड़ 89 लाख रुपए दिए हैं। ये रुपए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी महामंत्री की जानकारी के बिना भुगतान किया गया था।

पार्टी में लगे थे गबन के आरोप

कांग्रेस सरकार जाने के बाद रामगोपाल वर्मा पर पार्टी के अंदर से ही गबन का आरोप लगा है। कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया ने दीपक बैज को चिट्ठी लिखी थी। इसमें 5 करोड़ 89 लाख रुपए के गबन करने की बात लिखी गई थी।

सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा था कि रामगोपाल अग्रवाल ने अपने मित्र और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मीडिया लैब गाजियाबाद को 5 करोड़ 89 लाख रुपए दिए हैं। ये रुपए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी महामंत्री की जानकारी के बिना भुगतान किया गया था।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से जो सूची राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए जारी हुई है, उसमें अब भी रामगोपाल अग्रवाल का नाम मौजूद है।

इन नेताओं की सूची में नाम

  • भूपेश बघेल
  • मोहन मरकाम
  • चरणदास महंत
  • टी. एस. सिंहदेव
  • ताम्रध्वज साहू
  • रविंद्र चौबे
  • संतराम नेताम
  • मोहम्मद अकबर
  • प्रेमसाय सिंह टेकाम
  • अमरजीत भगत
  • कवासी लखमा
  • शिवकुमार डहरिया
  • जयसिंह अग्रवाल
  • गुरु रुद्रकुमार
  • उमेश पटेल
  • अनिला भेड़िया
  • धनेंद्र साहू
  • सत्यनारायण शर्मा
  • रामपुकार सिंह
  • खेलसाय सिंह
  • अमितेश शुक्ला
  • अरुण वोरा
  • कुलदीप जुनेजा
  • राजेश तिवारी
  • विकास उपाध्याय
  • केटी एस तुलसी
  • दीपक बैज
  • ज्योत्सना महंत
  • देवती कर्मा
  • रामगोपाल अग्रवाल
  • गुरमुख सिंह होरा
  • गिरीश देवांगन
  • रवि घोष
  • अरुण सिंघानिया
  • पीयूष कोसरे
  • फूलोदेवी नेताम
  • आकाश शर्मा
  • अरुण ताम्रकार
  • नीरज पांडे
  • छाया वर्मा
  • पूर्णचंद कोको पाढ़ी
  • देवेंद्र यादव
  • (Co-Opted सदस्य)
  • 43. विनोद वर्मा
  • 44. राजेंद्र तिवारी
  • 45. पुष्पा देवी सिंह
  • 46. प्रतिमा चंद्राकर
  • 47. सुशील आनंद शुक्ला
  • 48. अतुल श्रीवास्तव
  • 49. संजय कुमार सिंह
  • 50. अम्बिका मरकाम
  • 51. सुमित्रा घृतलहरे
  • 52. आदितेश्वर सिंह देव
  • 53. अरुण सिसोदिया
  • 54. मोतीलाल देवांगन (एपीआरओ)
  • 55. जितेन्द्र साहू (एपीआरओ)
Food Safety Department takes major action : अस्पताल कैंटीनों में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे, मचा हड़कंप
Child Custody : बच्चे की कस्टडी पर बढ़ा विवाद, डॉक्टर ने पुलिस पर घर में घुसकर परेशान करने का लगाया आरोप
Hospital Project : वनांचल में अब गांव के पास मिलेगा बड़ा इलाज, धरमजयगढ़ में बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल
Road Accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
Raid 2 Collection :  तीसरे मंगलवार को फिल्म रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अजय देवगन की फिल्म कर रही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?