CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Review Meeting Home Department : दुर्ग की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास

Review Meeting Home Department : दुर्ग की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की लगाई क्लास

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share
Review Meeting Home Department
Review Meeting Home Department

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में गृह विभाग (Review Meeting Home Department) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नए कानून न्याय प्रणाली में सुधार के साथ-साथ अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास उत्पन्न करने में सहायक होंगे।

उन्होंने पुलिस बल, अभियोजन अधिकारियों और अन्य संबंधित कर्मियों के लिए इन कानूनों की गहन समझ और व्यावहारिक प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। निर्देश दिए गए कि सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए जाएं, जिनमें केस स्टडी और मॉक ट्रायल के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री (Review Meeting Home Department) ने अपराध अनुसंधान प्रणाली को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और प्रमाणिक बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि सटीक और पुख्ता साक्ष्य के आधार पर विवेचना पूरी की जाए ताकि अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सके। विवेचना अधिकारियों को आधुनिक अनुसंधान तकनीक, डिजिटल फॉरेंसिक, सीसीटीएनएस प्रणाली और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में दक्ष बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना (Review Meeting Home Department) राज्य सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता, तत्परता और तकनीकी दक्षता आवश्यक है।

साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती को देखते हुए साइबर सेल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और जनता में साइबर जागरूकता के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Coal theft racket busted : फर्जी जीएसटी बिल के सहारे चल रहा था खेल
Chhattisgarh Investment Drive : निवेश में लापरवाही पर कलेक्टरों की सीआर बिगड़ेगी, सरकार ने जारी किया कड़ा फरमान
Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथी का आतंक, बस्ती के पास पहुंचे जंगली हाथी ने ग्रामीण की जान ली
PM Awas Yojana Stay Order Controversy : परेशान हितग्राही की कलेक्टर से गुहार
CG Big Breaking : जशपुर पुलिस ने सफेमा SAFEMA कोर्ट के आदेश पर कुख्यात गांजा तस्कर की 1.38 करोड़ की संपत्ति करी Freeze फ्रीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT Verdict) ने बिलासपुर नगर…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?