CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में 2027 के लिए सपा और कांग्रेस की यह है साझा रणनीति! दोनों यूं कर रहे बीजेपी पर सियासी वार

यूपी में 2027 के लिए सपा और कांग्रेस की यह है साझा रणनीति! दोनों यूं कर रहे बीजेपी पर सियासी वार

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 11 अप्रैल 2025 :

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल 2027 में होना है. इससे पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं. नेताओं के बयान को दरकिनार कर दें तो अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों दल एक साथ साल 2027 का चुनाव लड़ेंगे या नहीं. हालांकि सपा और कांग्रेस दोनों ही एक साझा रणनीति पर काम कर रहे हैं.

गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान जहां यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने बस्ती में आदर्श उपाध्याय की कथित पुलिस की पिटाई से मौत का मामला उठाया तो वहीं सपा, विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी पर आग बबूला है.अब सबसे पहले बात करते हैं सपा की.

सपा ने क्या किया?

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक घोटाले के आरोप में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को गिरफ्तार किया. इस मामले में सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा किया है. सपा चीफ ने एक तस्वीर शेयर की है.

अखिलेश यादव ने विनय शंकर तिवारी के भाई भीष्म शंकर तिवारी और अयोध्या में सपा नेता पवन पांडेय के साथ तस्वीर शेयर की. तस्वीर शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा- कुछ लोगों को ‘हाता नहीं भाता’.

माना जा रहा है कि अखिलेश इस प्रतिक्रिया के जरिए साल 2022 के विधानसभा चुनाव वाली रणनीति को दोहराना चाहते हैं. उस चुनाव में विपक्ष, खास तौर से सपा ने यह दावा किया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है.

यूपी के इस शहर में चल रहा था ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

कांग्रेस क्या कर रही है?

सपा के साथ-साथ कांग्रेस भी इसी राह पर चल रही है. यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने गुजरात में आदर्श उपाध्याय, सनीराम और पूजा चौहान का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि कहा कि बस्ती में पुलिस की मार से आदर्श उपाध्याय की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मारकर आजमगढ़ में एक दलित सनीराम की हत्या कर दी और बलिया में पराकाष्ठा हो गई. पूजा चौहान नाम की बिटिया को मार दिया और वहां की सरकार और वहां का नुमाइंदा कहता है कि वह आत्महत्या है आत्महत्या नहीं ये हत्याएं हो रही हैं. बता दें अजय राय, बस्ती, बलिया और आजमगढ़, तीनों जगह गए थे और न्याय की मांग की थी.

अब सपा और कांग्रेस की रणनीति है कि वह आगामी चुनाव से पहले ब्राह्मणों, दलितों और पिछड़ों को अपने पाले में करने के लिए राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी सरकार पर विभिन्न मामलों की आड़ में निशाना साधे. यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा और कांग्रेस की यह रणनीति साल 2027 के चुनाव में कितना काम आती है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया दिल्ली, राहुल गांधी और खरगे की मौजूदगी में अहम बैठक
Tesla and VinFast: मस्क की टेस्ला समेत दो कार कंपनियों की भारत में एंट्री, जानिए कौन सी मॉडल्स होंगी पेश और क्या होगी कीमत
बिहार में बैन है शराब, अब ‘ताड़ी’ पर छिड़ी बहस, चिराग पासवान ने जो कहा, उससे जानना चाहिए
बुजुर्ग चौकीदार पर गिरा बड़ा सा गेट, हुई दर्दनाक मौत, सामने आया भयानक वीडियो
Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, देखिए पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?