CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘वक्फ कानून पर राहुल गांधी ने क्यों साधी चुप्पी?’, BSP सुप्रीमो मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिमों की नाराजगी जायज

‘वक्फ कानून पर राहुल गांधी ने क्यों साधी चुप्पी?’, BSP सुप्रीमो मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- मुस्लिमों की नाराजगी जायज

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अप्रैल। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को संसद में लंबी बहस के दौरान वक्फ (संशोधन) विधेयक पर नहीं बोलने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस मुद्दे पर मुसलमानों का गुस्सा होना और इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों का उत्तेजित होना स्वाभाविक है.’

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में हुई लंबी चर्चा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना अर्थात सीएए की तरह संविधान उल्लंघन का मामला होने के विपक्ष के आरोप के बावजूद इनका चुप्पी साधे रहना क्या उचित था? इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व इनके इंडिया गठबंधन में भी बेचैनी स्वाभाविक है.’

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा, ‘वैसे भी देश में बहुजनों के हित, कल्याण एवं सरकारी नौकरी व शिक्षा आदि में इन वर्गों के आरक्षण के अधिकार को निष्प्रभावी व निष्क्रिय बनाकर इन्हें वंचित बनाए रखने के मामले में कांग्रेस, भाजपा आदि ये पार्टियां बराबर की दोषी हैं. धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी इनके छलावा से बचना जरूरी है. मायावती ने लिखा, ‘इनके ऐसे रवैयों के कारण उत्तर प्रदेश में भी बहुजनों की स्थिति हर मामले में काफी बदहाल व त्रस्त है. जबकि भाजपाइयों को कानून हाथ में लेने की छूट है. साथ ही बिजली व अन्य सरकारी विभागों में बढ़ते हुए निजीकरण से हालात चिंतनीय हैं. सरकार जनकल्याण का संवैधानिक दायित्व सही से निभाए.’

बसपा प्रमुख ने इससे पहले 10 अप्रैल को केंद्र से नए वक्फ कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और इसे फिलहाल निलंबित करने को कहा था. मायावती ने कहा कि हाल ही में पारित अधिनियम में वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने का प्रावधान प्रथम दृष्टया ठीक नहीं लगता. यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में गरमागरम बहस के बाद पारित हुआ था और 5 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दे दी थी. केंद्र ने 8 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को अधिसूचित किया. राज्य सभा में 128 सदस्यों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के पक्ष में और 95 ने इसके विरोध में मतदान किया. लोक सभा में इस विधेयक का 288 सदस्यों ने समर्थन और 232 ने विरोध में वोट दिया.

हसदा का जर्जर स्कूल: खुले आसमान के नीचे पढ़ाई, बारिश में रुकती क्लास — छात्र बोले, “भवन दो, भविष्य बचाओ”
बंगाल सरकार ने SIR प्रक्रिया पर लगाई ब्रेक, चुनाव आयोग से मांगा दो साल का वक्त
जन सहयोग से संग्रहित 95 क्विंटल से अधिक अन्न से बनेगा श्रीरामनवमी का महाप्रसाद
‘अभी तो और तबाही मचेगी, ये सिर्फ शुरुआत’ नेतन्याहू की ईरान को वॉर्निंग
मैं तो बहुत सुंदर हूं… तुम मेरे लायक नहीं!” — शादी के बाद बदल गया पत्नी का रवैया…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में अहमद ने गुलशन बनकर लड़की को फंसाया, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, सच सामने आया तो पीड़िता ने कलेक्टर से की शिकायत

25/09/2024
अन्यघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा गिरफ्तार, 2023 में रेल रोको आंदोलन मामले में हुई कार्रवाई

08/01/2025
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गसामाजिक

Youth arrested for spreading terror : भिलाई में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराने का मामला दर्ज

25/04/2026

credit score changes India : अब बदल जाएगा क्रेडिट स्कोर मापने का तरीका: सिबिल स्कोर के बिना भी मिलेगा लोन!

05/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?