CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘चुनावी शंखनाद होगा’, दिलीप जायसवाल ने बता दिया पीएम मोदी की बिहार यात्रा का मकसद

‘चुनावी शंखनाद होगा’, दिलीप जायसवाल ने बता दिया पीएम मोदी की बिहार यात्रा का मकसद

By Newsdesk Admin
12/04/2025
Share

बिहार , 12 अप्रैल 2025 :

Dilip Jaiswal Statement: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने एनडीए की बैठक के बाद एबीपी न्यूज से आरजेडी के दावे और पीएम की यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी साल है. 24 अप्रैल को पीएम मोदी मधुबनी दौरे पर आ रहे हैं. पंचायती राज दिवस है. रैली है. उसमें पंचायत प्रतिनिधि, बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि चुनावी शंखनाद होगा.

‘पीएम मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी’

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज बैठक हुई, जिसमें बिहार एनडीए के दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे. 10 जिलों के एनडीए के विधायक विधान पार्षद सांसद मौजूद रहे. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह भी थे. पीएम मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी. लाखों की संख्या में लोग सुनने आएंगे. एनडीए एकजुट है. पीएम मोदी मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, सीतामढ़ी और समस्तीपुर समेत 10 जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.

एनडीए को लेकर आरजेडी के दावे पर उन्होंने कहा कि आरजेडी सपना देख रही है. इन लोगों को कोई काम नहीं रह गया है. आरजेडी अपने काम पर ध्यान दे. दूसरे के घर झांकने का दुस्साहस न करें. पहले अपने इंडी गठबंधन को एकजुट रख लें. तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी पर महागठबंधन में जारी घमासान पर कहा कि परिवारवाद की पराकाष्ठा पर यह लोग हैं. लालू तेजस्वी से पूछना चाहता हूं, “क्यों नहीं यादव परिवार का गरीब बेटा बिहार का मुख्यमंत्री हो सकता है? लालूजी बताइए सिर्फ क्यों आपका ही बेटा मुख्यमंत्री हो सकता है? तेजस्वी में क्या योग्यता है? लालू सिर्फ अपने परिवार में सिमटे हुए हैं.”

बीजेपी-जेडीयू को लेकर आरजेडी का दावा

बता दें कि आरजेडी मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव का दावा है कि बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूटेगा. नीतीश बीजेपी को निपटाते हैं या बीजेपी नीतीश को निपटाएगी, बस यह देखना है. जेडीयू में दो धड़े हैं. एक खेमा ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी का है, जो बीजेपी के साथ गठबंधन रखना चाहता है.

दूसरा खेमा नीतीश की जाति वाले नेताओं का है. यह खेमा लगातार नीतीश को सावधान कर रहा है कि बीजेपी जेडीयू को लील जाएगी. नीतीश अचेत हैं, लेकिन कभी भी बड़ा फैसला ले सकते हैं. बीजेपी जेडीयू गठबंधन में रहकर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी यह तय है. बीजेपी ने अब तक नीतीश को मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं मानी है. बस कहती है नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है. यह खतरनाक बात है.

लुधियाना में नीले ड्रम से मिली युवक की रस्सी से बंधी लाश, मुस्कान रस्तोगी केस जैसी हैवानियत की आशंका
Akhilesh Yadav on SIR : अखिलेश का आरोप—UP हार के बाद बेचैन BJP, SIR के जरिए काटना चाह रही वोट
अप्रत्याशित फैसला: चीन ने यांग्त्सी नदी की सहायक नदी पर तोड़े 300 से अधिक डैम, हाइड्रो पावर प्लांट भी बंद!
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई
Sex Racket Gwalior Raid : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Takhatpur Youth Suicide Attempt : मारपीट-धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
Takhatpur Youth Suicide Attempt : मारपीट-धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

आत्महत्या की कोशिश (Takhatpur Youth Suicide Attempt) के…

Medical Camp Action : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
Medical Camp Action : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

बिना अनुमति मेडिकल कैंप (Medical Camp Action) लगाने…

रायगढ़ में जंगली सुअरों का आतंक, फसलों को नुकसान; महिला पर हमले के बाद वन विभाग ने लगाए पिंजरे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रेंगालपाली सर्किल क्षेत्र…

कोरिया में पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर, 4 महिलाओं की मौत; क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां थीं

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात पिकअप…

Leopard Attack Mahasamund : घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को किया घायल, 3 गंभीर, कमरे में बंद कर बचाई जान
Leopard Attack Mahasamund : घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को किया घायल, 3 गंभीर, कमरे में बंद कर बचाई जान

तेंदुए का हमला (Leopard Attack Mahasamund) बागबाहरा वनपरिक्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?