CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विंदु दारा सिंह, महाआरती कर बांटा प्रसाद, कहा- “गर्व है कि हम सनातनी हैं”

भिलाई जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विंदु दारा सिंह, महाआरती कर बांटा प्रसाद, कहा- “गर्व है कि हम सनातनी हैं”

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और हाल ही में हुए मंदिर परिसर के जिर्णोद्धार पर खुशी जाहिर की और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रयास को सभी ने सराहा। शाम को जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विंदु दारा सिंह ने सेक्टर-9 चौक पर विधायक रिकेश सेन के साथ हनुमानजी का अभिषेक किया।

अभिनेता विंदु दारा सिंह ने कहा कि उनके पिता और वो वर्षों से हनुमानजी का किरदार निभाते आ रहे हैं, उनके परिवार पर बजरंगबली की विशेष कृपा उन्हें महसूस होती है। प्रसिद्ध अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने सेक्टर-9 हनुमान मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की और चंदन का तिलक लगवाया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में लगभग 20 मिनट बिताया और भक्तजनों को प्रसाद भी बांटा।

उन्होंने कहा कि वे खुद को धन्य मानते हैं कि उन्हें भिलाई में सिद्ध हनुमानजी के दर्शन करने का मौका मिला। पूरे मंदिर परिसर में पॉजिटिव एनर्जी है, हनुमान जी शिव जी के 11वें अवतार हैं, जिनकी पूजा अर्चना और सेवा वो करते रहे हैं।

सेक्टर-9 चौक पर विंदु दारा सिंह ने भिलाई वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है। अनेक धर्म इससे निकले हैं। सनातन धर्म को मानने वाले लोग दुनिया के हर हिस्से में मौजूद हैं। मुझे गर्व है कि मैं सनातनी हूं। हम सबको एक साथ रहना है क्योंकि अगर हम बंटेंगे तो कटेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वर्षों से अंधेरे प्रांगण में रहे सेक्टर-9 हनुमान मंदिर को व्यवस्थित करने का संकल्प उन्होंने लिया और दो महीने के भीतर अब यह प्रांगण बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित हो गया है। जब इस मंदिर को विडियो कॉल पर विंदु दारा सिंह को मैंने दिखाया तो हनुमानजी के दर्शन के लिए उन्होंने तत्काल हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में आने की इच्छा जाहिर की नतीजतन आज वो भिलाई वासियों के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

कलयुग में हम सभी लोग हनुमानजी के रूप में बचपन से दारा सिंह को देखते रहे हैं, उनके बाद उनके सुपुत्र ने हनुमानजी के किरदार निभा कर बेहतरीन अभिनय किया है। आज उनका हम सबके साथ भिलाई में होना सौभाग्य की बात है।

भक्तिमय गीत संगीत के बीच विंदु दारा सिंह ने मंच पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी के जयकारे लगाए। उन्होंने युवाओं से अपील करी कि नशे से दूर रहते हुए वो अपने धर्म के प्रति हमेशा मुखर रहें।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सेक्टर 9 हनुमान मंदिर के जिर्णोद्धार के बाद अब उन्होंने सेक्टर 6 स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर को भी और सुंदर और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया है। श्री सेन ने महाआरती के बाद विंदु दारा सिंह को छत्तीसगढ़ महतारी का स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विमान हादसे की खबर निकली अफवाह, जंगल की आग से फैला दहशत का भ्रम
अस्पताल में पहुंची जंग लगी सर्जिकल ब्लेड की खेप, मरीजों की जान से खिलवाड़!
Suspension Action : आवास निर्माण कार्य में लापरवाही पंचायत सचिव निलंबित
Himalayan Expedition : छत्तीसगढ़ के युवाओं ने छुआ हिमालय की ऊंचाइयों को, 5350 मीटर पर किया अद्भुत कारनामा
सुशील दोषी बोले— क्रिकेट में पैसों की बारिश से बदला खेल, हिंदी कमेंट्री में मर्यादा हो रही तार-तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?