CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लंदन भेजने का झांसा देकर रायपुर में 19 लाख की ठगी, होटल के कुक ने ही कर्मचारियों को लगाया चूना..

लंदन भेजने का झांसा देकर रायपुर में 19 लाख की ठगी, होटल के कुक ने ही कर्मचारियों को लगाया चूना..

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल |

रायपुर में 6 लोगों से नौकरी के लिए लंदन का वीजा बनवाने के बहाने ठगी की गई है। एक होटल के कुक ने कर्मचारियों से करीब 19 लाख रुपए ऐंठ लिए। फिर होटल का काम छोड़कर भाग गया। कर्मचारियों ने जब फोन से संपर्क किया तो उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई है।

तेलीबांधा पुलिस को समीर भीलवार ने बताया कि, मई 2023 में वह गौरव गार्डन तेलीबांधा में काम करता था। इस दौरान वहां पर सेफ (कुक) विवेक सिंह ठाकुर ने बताया कि विदेश में भी काम कर चुका है। लंदन में बहुत पैसा है हम सभी को मिलकर वहां जाकर कमाना चाहिए। विवेक ने कई दिनों तक इस बात को बोलते हुए अन्य कर्मचारियों को भी झांसे में ले लिया।

6 लोगों ने कई किस्तों में दिए रुपए

इस दौरान गौरव गार्डन में काम करने वाले समीर भीलवार, अंकित रतोडी, छतलाल देवांगन, सुमीत मुसान, मनोज नाहक और मनीष एम संगमा ने कहा कि, उनके पास वीजा बनवाने के लिए पैसे नहीं है। तो विवेक सिंह ने कहा कि हर आदमी को साढ़े 3 लाख रुपए लगेंगे। पैसा एक साथ देने की जरूरत नहीं है धीरे-धीरे करके दे दीजिएगा। जिसके बाद सभी लोगों ने ऑनलाइन और कैश के माध्यम से करीब 19 लाख रुपए इकट्ठे कर विवेक को दे दिए।

डॉक्यूमेंट की मांगी फोटोकॉपी

आरोपी विवेक ने सभी कर्मचारियों से पासपोर्ट आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक का पासबुक से महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी भी मांगा। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने वीजा बनवाने के लिए उसे डॉक्यूमेंट दे दिए। लेकिन लंबे समय तक वीजा नहीं मिला।

जब उन्होंने विवेक से पूछा तो टालमटोल करने लगा। फिर कुछ दिनों बाद होटल का काम छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में अब आगे की जांच जारी है।

Bhoramdev Tiger Safari : भोरमदेव के जंगल में बाघों की दस्तक, कैमरों में कैद हुए बाघ-बाघिन, सफारी की राह हुई आसान
Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील
CBI Raid : पीएफ का पैसा निकालने पहुंचे कर्मी ने खोली रिश्वतखोरी की पोल, सीबीआई ने क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ा
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार
दिनदहाड़े लूट: बैंक से लौट रही महिला को नकाबपोश बदमाशों ने लूटा, वारदात सीसीटीवी में कैद..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?