CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में अंबेडकर दिवस के दिन आखिर किस वजह से हुआ मायावती का जिक्र

यूपी में अंबेडकर दिवस के दिन आखिर किस वजह से हुआ मायावती का जिक्र

By Newsdesk Admin 14/04/2025
Share

14 अप्रैल 2025 :

UP Politics: अंबेडकर जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश में अंबेडकर महासभा की ओर से ओयाजित कार्यक्रम में दो बार अलग-अलग वजहों से बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जिक्र हुआ. इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

सबसे पहले अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने बसपा चीफ का संदर्भ देते हुए सरकार की तारीफ की तो वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए मायावती की बात की.

अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल ने दावा किया कि देश में यूपी पहली सरकार है जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र सभी सरकारी दफ्तरों में लगाने का आदेश दिया गया. उन्होंने दावा किया कि यह काम मायावती भी नहीं कर सकीं.

लालजी प्रसाद निर्मल क्या बोले?

लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा-‘मैं विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी परिसर से घोषणा की थी कि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का चित्र अनिवार्य रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा. यह देश में पहली सरकार थी जिसने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का चित्र सरकारी स्तर पर लगाए जाने की घोषणा की. यह साहस अगर किसी ने किया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया. लोगों की भारी मांग के बावजूद बहन मायावती यह साहस नहीं कर पाईं इसके लिए मैं सीएम योगी आदित्यनाथ आभार व्यक्त करता हूं.’

बता दें लालजी निर्मल उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य भी हैं. इसके अलावा वह अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं.

उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?

वहीं यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा- ये लोग तरह-तरह का छाती कूट रहे हैं कि हम दलितों के साथ हैं. लेकिन यह केवल वोट लेने के लिए छद्म भेषधारी बहुरूपिये हैं. इनसे हमें होशियार रहना होगा. हम बिल्कुल नहीं भूलेंगे कि औरैया का कांड क्या हुआ था. समाजवादी पार्टी की सरकार चल रही थी. मान्यवर कांशीराम जी को स्टेट गेस्ट हाउस में बैठकर के पंचायत करनी पड़ी थी. हमारी दलित बेटी का अपहरण इन लोगों ने किया था. कोई भूला नहीं होगा पुराना इतिहास.

डिप्टी सीएम ने कहा- ‘आप लोग कभी भी 2 जून के कांड को नहीं भूल पाएंगे जब बहन मायावती पर इन लोगों ने गैस सिलेंडर लगा के जिंदा जलाने का प्रयास किया था. यही समाजवादी पार्टी के गुंडे थे. आज दलितों का वोट हासिल करने के लिए बात कर रहे हैं. मैं दलित समाज से कहना चाहता हूं केवल भारतीय जनता पार्टी वर्तमान परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक दलित को उसका हक दिलाने का काम कर रही है.’

You Might Also Like

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Collector-SP reached the inaccessible mountains in Sushasan Tihar : बाइक से गांव पहुंचे अफसर

Newsdesk Admin 14/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 7 मई । रायपुर के रावाभाठा…

27th installment of Mahatari Vandan Yojana released : 68 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे

27th installment of Mahatari Vandan Yojana released

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader's PA's…

Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Ganja worth Rs 1.14 crore seized

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

4 accused of theft arrested in Janjgir-Champa : स्कूल और मकानों से चुराया सामान बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

08/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना

08/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Deputy CM Arun Saw attacks BJP leader’s PA’s murder : बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

07/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ganja worth Rs 1.14 crore seized : सब्जी कैरेट की आड़ में हो रही थी तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

07/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?