CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अंबेडकर को दो गज जमीन भी नहीं मिली’, कांग्रेस पर दिलीप जयसवाल का हमला

‘अंबेडकर को दो गज जमीन भी नहीं मिली’, कांग्रेस पर दिलीप जयसवाल का हमला

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने मंगलावार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद इन दलों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति की, लेकिन उन्हें कभी सच्चा सम्मान नहीं दिया। “जब अंबेडकर जी का निधन हुआ, तो उन्हें दो गज ज़मीन तक नहीं दी गई।

दिलीप जयसवाल ने आगे कहा, "जिस विमान से उनका पार्थिव शरीर गया, उसका बिल भी उनकी पत्नी को भेजा गया.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने उस दौर के अन्याय और भेदभाव को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया. इसके उलट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर को मुख्यधारा में लाकर उनके योगदान को राष्ट्रव्यापी स्तर पर सम्मान दिलाया।

जयसवाल ने विपक्ष को चुनौती दी कि वे इस विषय पर खुली बहस (डिबेट) के लिए सामने आएं.

नायब सिंह सैनी के बयान पर भी उन्होंने सफाई दी और सम्राट चौधरी को सर्वमान्य नेता बताया।

प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि सैनी का बयान नेतृत्व पर सवाल नहीं था. “सम्राट चौधरी हमारे विधानमंडल दल के नेता हैं और सभी घटक दल उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं. मैं संगठन का नेतृत्व करता हूं”.

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम सैनी ने एक बयान में कहा था, “हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है. विजय की पताका अब बिहार में फहराई जाएगी और यह काम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में होगा.” इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई,जिस पर जयसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें कोई नेतृत्व विवाद की बात नहीं है. उन्होंने दोहराया कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. “एनडीए में सर्वमान्य चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे.”

“डॉक्टर हैं या समोसा खिलाने वाले बाबा?”

जयसवाल ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में भाजपा पर छपे लेख को लेकर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “सामना में लिखने वाले डॉक्टर हैं या निर्मल बाबा की तरह समोसा खिलाने का काम करते हैं?”

उन्होंने सलाह दी कि सामना पहले खुद की पार्टी पर ध्यान दे, क्योंकि “जिस शिवसेना को बाला साहेब ठाकरे ने खड़ा किया, आज उसकी स्थिति क्या हो गई है – पहले उस पर चर्चा करें, फिर दूसरों पर सवाल उठाएं.”

Prayagraj Mahakumbh: एक्सप्रेस का दरवाजा नहीं खुला तो छत्तीसगढ़ कोयला लेने आ रही मालगाड़ी में बोरिया बिस्तर लेकर बैठ गए तीर्थ यात्री, GRP और RPF ने उतरवाया
डॉक्टर रमन सिंह से युवाओं की भागीदारी राजनीति में और बढ़ाए जाने दक्ष वैद्य ने की मांग, छात्र छात्राओं और युवाओं के हित में की सार्थक चर्चा
सिगरेट पीने के बाद तानी पिस्टल, बेटी की शादी के 2 लाख समेत 7 लाख का सामान लूटा…!
Ketan Agrawal Murder Case : सनसनीखेज खुलासा, मंगेतर और प्रेमी पर कारोबारी को खाई में धकेलने का आरोप
हैवानियत की हद…! 8 साल की मासूम का रेप-मर्डर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drinking Water Project : रावांभाटा में बनेगी 10 लाख लीटर की पानी टंकी, चार वार्डों के 20 हजार लोगों को राहत

सीजी भास्कर, 7 सितंबर। रावांभाटा की नई बसावट…

Chhattisgarh Film Policy : लोकेशन पसंद आई, सब्सिडी अटकाई तो 25 फिल्म प्रोजेक्ट हुए बाहर

सीजी भास्कर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ फिल्म नीति…

Property Tax Survey Raipur : मकान के नाम पर दुकान, अब हर संपत्ति की होगी जांच

सीजी भास्कर, 7 सितंबर 2026। संपत्ति कर जांच…

Raipur Chapad Attack Case
Raipur Chapad Attack Case : जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान युवक पर चापड़ से तीन वार, पत्नी से संबंध का शक

Raipur Chapad Attack Case : पुलिस मामले की…

Hospital Cashier Scam
Hospital Cashier Scam : हाईटेक अस्पताल का कैशियर 32 लाख के गबन में गिरफ्तार, बैंक में रकम जमा करने के नाम पर भेजता था फर्जी ई-मेल

Hospital Cashier Scam : जांच में पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?