CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महादेव बेटिंग ऐप केस: जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ईडी की रेड, मिले डिजिटल सबूत..

महादेव बेटिंग ऐप केस: जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ईडी की रेड, मिले डिजिटल सबूत..

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल |

महादेव बेटिंग ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से आई ईडी की टीम ने बुधवार को जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर पर छापा मारा। सोडाला स्थित एपल रेजीडेंसी में व्यापारी भरत दाधीच के फ्लैट पर ईडी की टीम सर्च कर रही है। टीम के साथ सुरक्षा बल भी तैनात है। दरअसल, आज महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोगों के 60 ठिकानों पर सर्च की जा रही है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़, भोपाल (मध्य प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दिल्ली और राजस्थान में एक साथ चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, कई बड़े नेताओं, सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के मुख्य संचालकों और अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड डाली गई है। ईडी को जयपुर से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल कंपनियों से जुड़े सबूत मिले थे। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। जयपुर के कई बड़े व्यापारी भी ईडी के रडार पर हैं, जिनके खाते महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े पाए गए हैं।

अवैध सट्टा रैकेट में बड़े खुलासे की संभावना

छापेमारी के दौरान कई डॉक्यूमेंट और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनमें से कुछ में अवैध सट्टा रैकेट में शामिल प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता का पता चलता है। इस छापेमारी अभियान में आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

महादेव बुक अवैध रूप से करोड़ों का लेन-देन करता है

महादेव बुक पिछले कुछ सालों में भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाज प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। यह ऐप और वेबसाइट के जरिए अवैध रूप से करोड़ों रुपए का लेन-देन करता है और क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगाता है।

इसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। इसमें कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पिछले साल इस घोटाले की जांच की थी और कई करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। महादेव बुक से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया था।

जूस बेचने वाले ने खड़ा किया सट्टा रैकेट, महादेव बेटिंग ऐप की कहानी

  • छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी रामेश्वर चंद्राकर नगर निगम में पानी के पंप चलाने वाले ऑपरेटर का काम करते हैं। उनके बेटे का नाम सौरभ चंद्राकर है। सौरभ भिलाई में ही ‘जूस फैक्ट्री’ के नाम से एक छोटी सी जूस की दुकान चलाता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती रवि उप्पल नाम के इंजीनियर से हो गई। रवि उप्पल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
  • 2017 में रवि और सौरभ ने मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए पैसा कमाने के लिए एक वेबसाइट बनाई। हालांकि, शुरुआत में इस वेबसाइट के कम यूजर्स थे और इससे काफी कम कमाई होती थी। सौरभ की कमाई का मुख्य जरिया जूस की दुकान ही थी।
  • 2019 में नौकरी के लिए सौरभ दुबई चला गया। कुछ समय बाद सौरभ ने रवि को भी दुबई बुलवा लिया। रवि के दुबई पहुंचने से पहले सौरभ ने बेटिंग वेबसाइट के जरिए पैसा कमाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था।
  • इसके बाद दोनों ने महादेव बुक ऑनलाइन के नाम से एक बेटिंग वेबसाइट और ऐप बनाया। इसे सोशल मीडिया और दूसरे तरीके से प्रमोट करना शुरू कर दिया। सौरभ ने महादेव कंपनी का बिजनेस फैलाने के लिए 2 रास्ते अपनाए। पहला- सोशल मीडिया मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसर के जरिए ऐप को प्रमोट करवाया। दूसरा- सट्टा लगाने वाले दूसरे ऐप और वेबसाइट को खरीद लिया।
Illegal Opium Farming Balrampur: सीमा से लगे पहाड़ी इलाके में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में खड़ी फसल; पुलिस ने शुरू की जांच
Accountability in Governance : ‘बादाम’ की खुराक ने खोली हाउसिंग बोर्ड की आंखें, फाइल दबाकर बैठने वाले EE और बाबू नपे
CG Bus Fare Hike  : छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने की तैयारी! डीजल कीमतों से जुड़ सकता है किराया 
MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना
येशू-येशू वाले स्व घोषित पादरी बजिंदर को उम्रकैद, यौन उत्पीड़न केस में 7 साल बाद इंसाफ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Minister Visit Preparations
Railway Minister Visit Preparations : रायपुर में रेल मंत्री के दौरे की तैयारी में 2 किमी तक लगाए पर्दे, सड़कों पर भी खर्च हुए करोड़ों रुपये

Railway Minister Visit Preparations : अधिकारियों से अपेक्षा…

Teachers Online Attendance Missing
Teachers Online Attendance Missing : छत्तीसगढ़ में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब, वेतन रोकने की तैयारी

Teachers Online Attendance Missing : ऑनलाइन व्यवस्था के…

CG Government Death Records
CG Government Death Records : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत बताया, पेंशन और राशन पर संकट

CG Government Death Records : जांच के बाद…

HNLU Raipur Food Controversy
HNLU Raipur Food Controversy : लॉ यूनिवर्सिटी की मेस में शाकाहारी भोजन में मिला अंडा, छात्रों की शिकायत पर मैनेजर हटाया

HNLU Raipur Food Controversy : विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार…

Temple Land Compensation
Temple Land Compensation : रायगढ़ में 10 मंदिरों की जमीन अधिग्रहित, 2.87 करोड़ रुपये का मुआवजा वर्षों से अटका

Temple Land Compensation :दस्तावेजों में कमी या अन्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?