CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पटना में गजब हुआ! DM से महिला ने कहा- सुनिए न… हम पार्षद हैं, चंद्रशेखर सिंह ने भी दे दिया जवाब

पटना में गजब हुआ! DM से महिला ने कहा- सुनिए न… हम पार्षद हैं, चंद्रशेखर सिंह ने भी दे दिया जवाब

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

पटना , 17 अप्रैल, 2025 :

Patna News: राजधानी पटना में गुरुवार (17 अप्रैल, 2025) को एक अलग नजारा दिखा. भीड़ के बीच एक महिला पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह से मिलने के लिए पहुंच गई. उसने डीएम को अपना परिचय दिया. कहा, “सर नमस्ते सर! सर इधर सुनिए न…” इस पर डीएम ने जवाब दिया, “आपसे नहीं बात करेंगे.” फिर महिला ने कहा, “सर हम यहां की पार्षद हैं.” दोबारा जिलाधिकारी ने जवाब दिया, “नहीं बात करेंगे आपसे. चले जाइए हाईकोर्ट.”

अब समझिए पूरा मामला क्या है. दरअसल गुरुवार को कंकड़बाग के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्क में सीएम नीतीश कुमार देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती समारोह के मौके पर पहुंचे थे. स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस-प्रशासन ने रोक लिया. सीएम के जाते ही मौके पर मौजूद पटना डीएम को लोगों ने घेर लिया और हंगामा करने लगे. विरोध का कारण यह है कि चंद्रशेखर पार्क की जमीन को एक निजी शिक्षण संस्थान को आवंटित कर दिया गया है.

कोर्ट के आदेश से हुआ ऑक्शन: डीएम

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों से कहा, “हम लोग जो प्रयास कर सकते थे कर लिया है. दो-दो बार हम लोग हाईकोर्ट गए. कोर्ट के आदेश से ही ऑक्शन हुआ है. आप लेना चाहते हैं तो आप ही ले लीजिए. हल्ला नहीं किया कीजिए.”

इस पूरे मामले में जिलाधिकारी ने बताया चंद्रशेखर पार्क की जमीन को पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक निजी शैक्षणिक संस्थान को सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने हाईकोर्ट में यह रिपोर्ट दी कि विद्यालय की यहां जरूरत नहीं है. स्थानीय लोग पार्क के रूप में उपयोग करते हैं. हम लोगों ने यह भी अध्ययन करके दिया कि इस क्षेत्र में दो किलोमीटर के दायरे में कई स्कूल हैं और स्कूल से ज्यादा जरूरत यहां पार्की की है लेकिन कोर्ट ने नहीं माना. इसके बाद हाउसिंग बोर्ड ने ऑक्शन किया है. हाउसिंग बोर्ड ने भी लैंड यूज चेंज करके भी कोर्ट को दिया था कि हम लोग पार्क बनाना चाहते हैं, लेकिन जो भी हुआ है कोर्ट के निर्णय पर हुआ है. अगर किसी को आपत्ति है तो कोर्ट जा सकता है.

Raipur IPL Betting Crackdown: IPL से पहले सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, ‘अब खेल नहीं, सीधा एक्शन होगा’
Amritsar Rural SSP Suspension: पंजाब में बड़े स्तर पर कार्रवाई, गैंगस्टर नेटवर्क पर ढिलाई का आरोप
50 साल पहले की थी लव मैरिज, आखिरी सांस तक काटी सजा; अपनों से कफन तक नहीं हुआ नसीब, घंटों पड़ी रही महिला की लाश,फिर…
PM मोदी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 5 मंत्रियों ने की अगवानी… श्रीलंका में प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम
IND vs WI Test Series 2025 : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, दिल्ली टेस्ट में 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज पर कब्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Sand Mining : अवैध रेत खनन पर आखिर भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

सीजी भास्कर, 25 जून। आरंग क्षेत्र में अवैध…

Mangatta Resort : मनगट्टा में आखिर क्यों फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रिसॉर्ट और कथित अवैध गतिविधियों पर उठी बड़ी मांग

सीजी भास्कर, 25 जून। मनगट्टा इलाके में इन…

Congress Training Camp : शिविर के छठवें दिन जुटेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन

Congress Training Camp

Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026 : 28 जून को सराफा महासम्मेलन, प्रदेशभर के कारोबारी होंगे शामिल

Bilaspur Sarafa Mahasammelan 2026

Illegal Sand Mining Case : रेत चोरी का खुलासा! निर्माण कंपनी पर कार्रवाई, भारी मात्रा में रेत जब्त

Illegal Sand Mining Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?