CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जर्मन शेफर्ड खरीदने के लिए मां की हत्या, 200 रुपए नहीं देने पर हथौड़े से वार…

जर्मन शेफर्ड खरीदने के लिए मां की हत्या, 200 रुपए नहीं देने पर हथौड़े से वार…

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

रायपुर में कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) खरीदने के लिए एक सनकी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है। बेटे ने अपनी मां से 200 रुपए मांगे। जब उसने मना किया तो उसने हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में मां की मौत हो गई। आरोपी की पत्नी ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया। फिलहाल पत्नी का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर का है।

उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई रिक्शा चलाता है। उसने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगे।

बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन (70) ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से आरोपी भड़क गया। उसने पास ही पड़े हथौड़ी से मां के सिर पर तीन से चार बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। हथौड़ी सिर में लगते ही बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई।

घर भर खून फैला, पत्नी पर भी हमला

बुजुर्ग महिला पर जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर थी। वारदात से बिस्तर खून से सन गया। इसके अलावा घर की फर्श पर भी पूरी तरह खून फैल गया। हमले के बाद जब बुजुर्ग महिला चीखने लगी तो आरोपी की पत्नी रामेश्वरी देवांगन कमरे के भीतर आई। आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 साल के बेटे ने पड़ोसियों को बताया

आरोपी प्रदीप देवांगन के 3 बच्चें है। जिसमें एक 15 साल का लड़का, एक 13 साल की लड़की और एक 8 साल का लड़का है। वारदात के दौरान बड़े बेटे ने आस पड़ोस के लोगों को जाकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की लाश और पत्नी जख्मी हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

800 में जर्मन शेफर्ड घर लाना चाहता था

पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालने के लिए घर लाना चाहता था। कुत्ते की कीमत करीब 800 रुपए थी। आरोपी ने 600 रुपए जमा कर लिए थे। उसे 200 रुपए की जरूरत थी। इसी पैसों को लेकर उसने मां का मर्डर कर दिया।

इस मामले को लेकर ASP लखन पटले ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस टीम आरोपी की खोजबीन में जुटी है। आरोपी की पत्नी की हालत सामान्य है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

हाउसिंग बोर्ड की चीफ अकाउंटेंट को हटाया, लोकायुक्त में शिकायत, बोर्ड को नुकसान के आरोप
CG जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर, CM ने नवा रायपुर में भवन की रखी आधारशिला
रविन्द्र सुधा की भिलाई में रविन्द्र जयंती पर शानदार प्रस्तुति, अंत तक आनंद लेते रहे दर्शक
एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश: “मेरे बाद किसी युवा को देना नेतृत्व”, बस्तर IG बोले- अब नहीं बन पाएगा कोई नया लीडर
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2025: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 4708 पदों पर होगी सीधी भर्ती, व्यापम लेगा परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

Raigarh Gas Cylinder Scam
Raigarh Gas Cylinder Scam : 10.72 लाख के 816 गैस सिलेंडर गायब, स्टॉक जांच में खुलासा; 4 लोगों पर FIR

Raigarh Gas Cylinder Scam : खाद्य विभाग की…

CGPSC Case Video
CGPSC Case Video : आरोपी सोनवानी मेकाहारा में इलाज के दौरान बिना हथकड़ी दिखे, परिजनों से बातचीत का VIDEO

CGPSC Case Video : वायरल वीडियो (CGPSC Case…

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?