CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अलीगढ़: सास और दामाद की लव स्टोरी, पुलिस की 12 घंटे की मेहनत बेकार, दोनों शादी के लिए तैयार

अलीगढ़: सास और दामाद की लव स्टोरी, पुलिस की 12 घंटे की मेहनत बेकार, दोनों शादी के लिए तैयार

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 19 अप्रैल 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश ही नहीं लगभग पूरे देश में चर्चा का केंद्र रहा अलीगढ़ का सास और दामाद का किस्सा अब आखरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सास के द्वारा अपने पति को ठुकरा कर होने वाले दामाद को ही अपना पति चुनने की बात कही 12 घंटे और 2 दिन तक पुलिस के द्वारा परिवार परामर्श केंद्र में सास से परिवारिजनों की बातचीत कराई, लेकिन सास के द्वारा अपने पति की एक न सुनी और दामाद के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. इसके बाद पुलिस के द्वारा भी होने वाले दामाद राहुल के सुपुर्द कर दिया.

दरअसल, पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के मनोहरपुर गांव का है. जहां की रहने वाली युवती का विवाह अलीगढ़ के थाना दादों क्षेत्र में तय हुआ था. रिश्ता तय होने के बाद से ही होने वाले दामाद से सपना के नैन लड़ गए. हर कोई इस बातचीत को दामाद से बातचीत के नाते से देख रहा था. लेकिन दामाद राहुल और सास के बीच चल रही बातचीत ने चंद दिनों में नया मोड़ ले लिया और धीरे-धीरे बातचीत प्यार में तब्दील हो गई.

क्या है पूरा मामला

प्यार ऐसा कि रिश्तों के साथ अपनों को भी ठुकराता चला गया और यही कारण है शादी से 10 दिन पहले ही अपनी बेटी की मेहंदी को छोड़कर वह मां होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई, जिसके पीछे की वजह होने वाले दामाद राहुल के द्वारा अपनी सास की जिंदगी बचाना बताया गया है. राहुल का कहना है कि अगर वह सास को समय से नहीं लाया होता तो उसकी सांस जान दे देती.

फिलहाल, पूरे मामले के बाद सपना के द्वारा अपने दामाद के साथ जाने की जिद की तो बीते दिन 8 घंटे तक पुलिस के द्वारा परिवारिजनों से बातचीत कराई गई. जब बातचीत नहीं बनी तो पुलिस के द्वारा सपना को सखी सेंटर भेज दिया. एक बार फिर आज लगभग 4 घंटे तक पुलिस के द्वारा परिवारिजनों और महिला के पति जितेंद्र से महिला सपना की बातचीत कराई. लेकिन महिला उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी. पुलिस के द्वारा महिला सपना को भगा ले जाने वाले राहुल के सुपुर्द कर दिया. इसके बाद पुलिस के द्वारा भी राहत की सांस ली है.

क्या कहता है महिला का पति

पूरे मामले पर महिला के पति जितेंद्र का दावा है वह किसी कीमत पर महिला को नहीं बक्शेगा, जब तक घर में रखे 5 लाख अन्य लाखों रुपए के जेवरात को सपना वापस नहीं करेगी तब तक वह नहीं मानेगा. उन पर मुकदमा दर्ज कराएगा. वही पूरे मामले पर सपना से बातचीत करने की कोशिश की गई तो सपना के द्वारा बताया गया कि उसे इतना प्रताड़ित किया गया है कि वह अंदर से टूट चुकी है.

महिला का कहना है कि अब किसी हाल में दोबारा अपने पति जितेंद्र के पास नहीं जाना चाहती. जितेंद्र के साथ-साथ उसकी बेटी के द्वारा भी उसे अपमानित करने का काम किया है. यही कारण है वह वापस नहीं लौटना चाहती है. राहुल से जब बातचीत की तो उसके द्वारा बताया गया कि सास से बातचीत हुआ करती थी. लेकिन सास का एक बार फोन आया तो वह उसे अपने साथ ले गया, वरना सास अपनी जान दे सकती थी.

फिलहाल पुलिस और महिला के बयान आने के बाद सपना और राहुल की कहानी का दी ऐंड होता हुआ नजर आ रहा है. क्षेत्राधिकारी महेश कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि महिला सपना देवी और राहुल को लेकर मामला चल रहा था. काउंसलिंग भी करने के बाद महिला कहीं जाने को तैयार नहीं थी. अब महिला सपना को राहुल के सुपुर्द कर दिया गया है. गवाहों की मौजूदगी में अग्रिम कार्रवाई की गई है.

Supriya Sule Praises Modi : पीएम मोदी के तारीफों में विपक्षी सांसद ने पढ़े कसीदे, कहा-यह समय आरोप-प्रत्यारोप नहीं…!
Hormuz Strait Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद, ईरान-अमेरिका टकराव से वैश्विक संकट गहराया
Cyber Crime Rajasthan: कहीं जामताड़ा न बन जाए राजस्थान का डीग! तीन महीने में 615 ठग गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
All-Party Delegation : PAK की पोल खोलने के लिए पहला डेलिगेशन दिल्ली से रवाना, जानें किन-किन देशों का करेगा दौरा, देखिए विडियो
Mumbai Mehndi School Controversy: मेंहदी लगाने पर बवाल, छात्राओं को क्लास से रोका गया — शिक्षा विभाग ने मांगा जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन, PM मोदी बोले- देश को चाहिए उनके जैसे जुझारू युवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति…

Mirzapur The Movie Starcast Fees
Mirzapur The Movie Starcast Fees : किसने ली कितनी फीस? पंकज त्रिपाठी सबसे आगे, जानिए पूरी स्टारकास्ट की कमाई

Mirzapur The Movie Starcast Fees :फिल्म की रिलीज…

Kawardha Fake Currency Case
Kawardha Fake Currency Case : 12.50 लाख के नकली नोट बरामद, बड़े नेटवर्क का खुलासा

Kawardha Fake Currency Case : पुलिस की इस…

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

Balrampur Forest Guard Attack
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर

Balrampur Forest Guard Attack ; इस घटना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?