CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में तेज आंधी से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल ढहा, कथा कार्यक्रम स्थगित..

बिलासपुर में तेज आंधी से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल ढहा, कथा कार्यक्रम स्थगित..

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। तेज गर्मी और बारिश दोनों ही लोगों को झेलना पड़ सकता है। बिलासपुर में शुक्रवार को आंधी-तूफान से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल तहस-नहस हो गया।

एक दिन बाद ही यानी आज (19 अप्रैल) से अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा सीपत में होनी थी। तेज आंधी-तूफान में पूरा पंडाल गिर गया। वहीं साउंड, कूलर, टेंट सब भीगकर खराब हो गए। सुरक्षा में चूक पर आयोजकों को नोटिस जारी हुआ है। कथा के बीच ऐसा होने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था।

पूरे प्रदेश में तेज गर्मी और बारिश दोनों से ही लोगों को झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में तापमान लगातार 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, वहीं दूसरी ओर बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

24 घंटे में 2-3 डिग्री तक बढ़ा पारा

एक तरफ लू जैसी गर्मी परेशान करेगी, तो दूसरी तरफ बादल गरजेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी होगी। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर और रायपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर में तापमान 2.2 डिग्री बढ़ा, वहीं सरगुजा में 2.1 डिग्री का इजाफा हुआ। जबकि सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर, जहां रात का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज-चमक भी देखने को मिली।

अगले कुछ दिन सतर्क रहने की जरूरत

प्रदेश के बारिश और गर्मी दोनों का ही असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और ज्यादा तेज़ हो सकती है।

इसके साथ ही, अगले 4 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की घटनाएं भी जारी रह सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है।

रायपुर का हाल, बारिश के बावजूद गर्मी कायम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई (सुबह 0.6 मिमी और शाम 0.4 मिमी), लेकिन गर्मी पर इसका खास असर नहीं पड़ा। दिन का तापमान 41.4°C रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।

रात का तापमान भी 27.2°C रहा, जो औसत से 2.2 डिग्री ऊपर रहा। हवा की रफ्तार 7 किमी/घंटा रही और आर्द्रता करीब 60% के आसपास रही, जिससे उमस भी महसूस हुई।

कहां-कहां हुआ असर?

  • माना एयरपोर्ट में तापमान 41.0°C, रात का 25.8°C रहा।
  • पेंड्रारोड में 40.6°C तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.3°C ज्यादा है।
  • अंबिकापुर में रात सबसे ठंडी रही – 21.7°C। यहां हल्की बारिश (ट्रेस) हुई।
  • जगदलपुर में तापमान कम रहा – 36.0°C, पर आर्द्रता ज्यादा (74%) के कारण चिपचिपी गर्मी महसूस हुई।

अगले कुछ दिन कैसे रहेंगे?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है। इसके साथ ही अगले 4 दिन तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रायपुर में आज इस तरह रहेगा मौसम

  • आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर या शाम को हल्के बादल छा सकते हैं।
  • अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रहने की संभावना
भिलाई की आईआईटियंस कोचिंग सेंटर के पार्टनर्स में आय व्यय को लेकर हुई मारपीट, गला दबा जान से मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एक ही परिवार के 4 लोगों पर जुर्म दर्ज
Bandar Ka Video : सोते हुए शेर को डंडे से मारने आया एक बंदर, फिर जो हुआ वो… देखें वीडियो
सेक्टर-2, लक्ष्मण नगर, बैकुंठधाम सहित अनेक तालाब पहुंचे मनीष, श्रद्धालुओं से भेंट कर दी शुभकामनाएं
Livelihood Farm Pond Scheme : 2.75 लाख का तालाब बना गेमचेंजर! डबल हुई कमाई
Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

महंगाई के खिलाफ गिग वर्कर्स का प्रदर्शन, देशभर में 5 घंटे सेवाएं रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 16 मई। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों…

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

Death in a road accident : भिलाई के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 6 दोस्त बाईक से….

27/09/2025
Fake Encounter Case Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डशिक्षासरकारी नौकरी/ Govt Job

स्कूल में 3 साल की बच्ची की मौत, HC ने दिया 2 लाख मुआवजा का आदेश

27/08/2025
Public Distribution System
छत्तीसगढ़

Public Distribution System : छत्तीसगढ़ सरकार का चौंकाने वाला फैसला, गैस कनेक्शन के बाद भी मिलेगा केरोसिन

09/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

अंबिकापुर: स्कूटी स्टार्ट करते समय कारोबारी को आया हार्ट अटैक, सड़क पर गिरा; मदद के बिना तड़पते हुए मौत

03/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?