CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत:भाई ICU में भर्ती, घर के काम में व्यस्त थी मां; खेलते-खेलते तालाब में गिरे भाई-बहन

बिलासपुर में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत:भाई ICU में भर्ती, घर के काम में व्यस्त थी मां; खेलते-खेलते तालाब में गिरे भाई-बहन

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

बिलासपुर में तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटे भाई की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। तभी खेलते-खेलते दोनों भाई-बहन तालाब तक पहुंच गए। इस दौरान गिरने से दोनों डूब गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

सिरगिट्‌टी के बछेरा पारा निवासी विकास साहू फेरी लगाकर मनिहारी सामान बेचता है। रोज की तरह वो रविवार की सुबह अपने काम पर निकल गया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी और छह साल की बेटी बबीता और छोटा बेटा अनोखा साहू थे। मां घर में काम कर रहीं थीं। तभी दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के पास ही तालाब के पास पहुंच गए।

खेलते-खेलते तालाब में गिर गए भाई-बहन

दोपहर में दोनों भाई-बहन तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान बबीता साहू और उसका भाई अनोखा साहू खेलते-खेलते तालाब में गिर गए। दोनों बच्चे तालाब में डूबने लगे, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए थे।

भाई मिला और बहन की होती रही तलाश

किसी तरह लोगों ने अनोखा को बाहर निकाल लिया और बेहोशी की हालत में उसे सिम्स अस्पताल लेकर गए। वह पानी पी लिया था, जिससे उसकी सांसें थम सी गई थी। उसे सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसकी बड़ी बहन बबीता गहराई में समा गई। काफी देर तक लोग उसकी तलाश करते रहे। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार
BSP ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव का बज गया बिगुल अधिसूचना जारी
10 दिनों के अंदर इस्तीफा दो नहीं तो…” 🛑 CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी
TB Free India : मिशन मोड में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुधार, TB मुक्त भारत पर ज़ोर
Chhattisgarh Tourism Minister : जशपुर के ‘मिनी गोवा’ पहुंचे पर्यटन मंत्री, मयाली की वादियों में बोटिंग का लिया लुत्फ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद
ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले…

RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच
RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच

सीजी भास्कर, 29 सितंबर : रायपुर विकास प्राधिकरण…

Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत
Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत

जिला पंचायत से काम निपटाकर लौट रहे रोजगार…

US Car Prices
US Car Prices : अमेरिका में कार खरीदना हो सकता है सस्ता, नए नियम से कीमत में करीब 1.25 लाख रुपए तक की कमी

अमेरिका में नई कार खरीदने वालों के लिए…

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?