CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: एडीएम को नहीं मिले स्कूलों में शिक्षक, खुद कराई बच्चों से प्रार्थना

शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: एडीएम को नहीं मिले स्कूलों में शिक्षक, खुद कराई बच्चों से प्रार्थना

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 22 अप्रैल 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकारी स्कूलों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई सामने आई है. जनपद शाहजहांपुर के भावलखेड़ा विकासखंड में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने रविवार सुबह कई प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में या तो ताला लटका मिला या फिर बच्चे तो पहुंचे लेकिन शिक्षक नदारद रहे. स्थिति इतनी चिंताजनक थी कि एडीएम को खुद बच्चों के साथ खड़े होकर प्रार्थना करानी पड़ी.

एडीएम अरविंद कुमार सुबह 8 बजे निरीक्षण के लिए निकले. सबसे पहले वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिशौवा पहुंचे, जहां 8:25 बजे तक कोई अध्यापक नहीं था, जबकि बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे. बच्चों को बिना देखरेख के देख एडीएम ने खुद उन्हें लाइन में खड़ा कर प्रार्थना कराई.

फतियापुर स्कूल में लटका मिला ताला

इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरसावा पहुंचे, यहां 8:40 बजे तक भी कोई शिक्षक नहीं मिला. इसके अलावा कुआं डोडो में 8:05 बजे और पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतियापुर में 9:00 बजे स्कूल में ताला लटका मिला. खास बात यह रही कि फतियापुर स्कूल में उन्होंने 11:00 बजे तक इंतजार किया. लेकिन न कोई शिक्षक पहुंचा और न ही कोई छात्र.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल कभी-कभार ही खुलता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानाध्यापिका महीने में एक या दो बार ही स्कूल आती हैं. बच्चों की पढ़ाई ठप है और अभिभावक बेहद परेशान है. ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे शिक्षक मनमानी कर रहे हैं.

एडीएम ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के बाद एडीएम अरविंद कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बेहद निराशाजनक और अक्षम्य स्थिति है. शिक्षकों की यह लापरवाही बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे समय से स्कूल पहुंचे और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. एडीएम ने पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में सरकारी स्कूलों की हालत लगातार सवालों के घेरे में रही है. कहीं शिक्षक समय पर नहीं आते, तो कहीं पढ़ाई के बजाय स्कूल का इस्तेमाल अन्य गतिविधियों के लिए होता है. केंद्र और राज्य सरकारें सरकारी शिक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए योजनाएं चला रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखती है.

Kumar Sanu High Court Petition : एआई से परेशान हुए कुमार सानू, हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे
WhatsApp Betting Racket : भिलाई में व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टा, पुलिस ने किया बड़े रैकेट का खुलासा
PM Modi’s Visit to West Bengal : प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील
साली-साढू के कहने पर मम्मी जी…’, लखनऊ के मास सुसाइड केस में खुला राज, कपड़ा कारोबारी ने लिखी ये बात
24K Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन लुढ़के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?