CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मिट्टी में मिलाए जा रहे आतंकियों के घर, त्राल से कुलगाम तक Full ऑन Action

मिट्टी में मिलाए जा रहे आतंकियों के घर, त्राल से कुलगाम तक Full ऑन Action

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सेना का आतंकियों और उनके मददगारों पर तगड़ा एक्शन हो रहा है। पूरी घाटी में कई जगहों पर ऑपरेशन चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आतंकवादियों के घरों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Contents
  • इन आतंकियों पर बरपा सेना का कहर
  • हमें बेवजह सजा मिल रही ए आतंकी की बहन

सेना ने अब तक 7 आतंकियों के घरों को तहस-नहस कर दिया है। सेना की इस कार्रवाई से साफ है कि आतंकियों की मदद करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। त्राल से लेकर कुलगाम तक फुल ऑन एक्शन मोड में सेना नजर आ रही है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से घाटी मे सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। शुक्रवार और शनिवार सुबह सेना ने 7 आतंकियों के घर धमाके कर ध्वस्त किए गए हैं।

त्राल में आतंकी आसिफ शेख और अनंतनाग में आदिल ठोकेर के घर में ब्लास्ट किया गया. पुलवामा के मुर्रान में जैश-ए-मोहम्मद के एक्टिव आतंकी अहसान उल हक का घर उड़ाया गया।

इन आतंकियों पर बरपा सेना का कहर

1. मुरन पुलवामा के आतंकवादी एहसान उल हक शेख के घर को कल (25 अप्रैल) देर रात अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा।

2. कुलगाम में आतंकवादी जाकिर अहमद गनिया जो कि साल 2023 से ही एक्टिव है। उसके घर मतलहामा में विस्फोट से नष्ट कर दिया गया।

3. शोपियां में, चोटिपोरा में आतंकवादी शाहिद अहमद कुटे का घर भी नष्ट कर दिया गया। शाहिद कश्मीर में साल 2002 से एक्टिव है, इसके साथ ही कई घटनाओं में भी शामिल रहा है।

4. मतलहामा कुलगाम के एक्टिव आतंकवादी जाहिद अहमद के घर को रात के समय जमींदोज कर दिया।

5. पुलवामा के ही काचीपोरा इलाके में LeT आतंकी हारिस अहमद का घर भी तबाह कर दिया गया है.पहलगाम हमले में शामिल होने की बात सामने आने के बाद दो आतंकवादियों आसिफ अहमद शेख त्राल के और आदिल थोकर बिजभेरा के घरों को ध्वस्त कर दिया गया था।

सेना का इन कार्रवाई के जरिए साफ संदेश है कि अब कश्मीर में किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा।

हमें बेवजह सजा मिल रही ए आतंकी की बहन

आतंकी की बहन ने सुरक्षाबलों पर ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बहन ने कहा कि मेरा एक भाई जेल में है और दूसरा मुजाहिदीन है. मेरी दो बहनें भी हैं। जब मैं ससुराल से अपने घर आई, तो माता-पिता और भाई-बहन घर पर नहीं थे।

मुझे बताया गया कि पुलिस उन्हें ले गई है. तभी सुरक्षाबल आए और मुझे पड़ोसी के घर भेज दिया। मैंने देखा कि एक जवान ने वर्दी में हमारे घर की छत पर बम जैसी चीज रखी और फिर घर गिरा दिया गया. हम पूरी तरह बेगुनाह हैं। हमें बेवजह सजा मिल रही है।

‘आतंकियों के परिजनों को हम नौकरी नहीं देते, लाल चौक पर अब तिरंगा फहराया जाता’, राज्यसभा में बोले गृह मंत्री शाह
FIR against AmitBaghel in Bhilai : अमित बघेल पर FIR दर्ज, संत झूलेलाल-महाराजा अग्रसेन पर की थी टिप्पणी, समाज ने की गिरफ्तारी की मांग
Breaking News : कोयला-महादेव सट्टा नहीं शराब घोटाले से जुड़े हैं ED छापे के तार, भिलाई से दिल्ली तक मचा बवाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बिल्डर अजय चौहान, ट्रांसपोर्टर संदीप सहित गब्बर के ठिकाने भी खंगाल रही ईडी
भिलाई के खुर्सीपार में युवक का मोबाइल छीन भागे, मिल जाने पर 10 से 12 लोगों ने बोला हमला, घेर कर मारा चाकू, घायल हास्पीटल में भर्ती
बस्तर में इतिहास रचाया: पहली बार SZCM कैडर के बड़े नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?