CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanker Leopard Attack : छोटे भाई को मौत से छीना, तेंदुए से भिड़ा नन्हा वीर

Kanker Leopard Attack : छोटे भाई को मौत से छीना, तेंदुए से भिड़ा नन्हा वीर

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
Kanker Leopard Attack
Kanker Leopard Attack

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में तेंदुए (Kanker Leopard Attack) का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात आछीडोंगरी गांव में तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे के गले को पकड़ उसे घसीटते हुए ले जाने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद बड़े भाई ने साहस दिखाया। वह तेंदुए से भिड़ गया और छोटे भाई के पैरों को खींचते हुए उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। घायल बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी से जंग लड़ रहा है।

ग्रामीण नंदलाल मंडावी ने बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। बच्चा आंगन में खेल रहा था तभी अचानक तेंदुआ आ धमका और झपट पड़ा। बड़े भाई लकेश्वर मरकाम ने शोर मचाते हुए बहादुरी से अपने छोटे भाई को बचा लिया। लकेश्वर ने कहा, “अगर वक्त पर न पहुंचता तो तेंदुआ उसे मार डालता।”

ग्रामीणों के मुताबिक दुधावा से गुजर रही भारतमाला सड़क परियोजना के तहत मालगुंडी पहाड़ी को काटा जा रहा है। रोजाना हो रही हैवी ब्लास्टिंग से तेंदुए और भालू का प्राकृतिक आवास उजड़ गया है। मजबूरन जंगली जानवर आबादी की तरफ बढ़ रहे हैं। दीनू साहू, स्थानीय निवासी ने बताया कि पहले तेंदुए (Kanker Leopard Attack) पालतू जानवरों को निशाना बनाते थे, अब बच्चों पर हमला कर रहे हैं।

लगातार हो रहे जानलेवा हमले (Kanker Leopard Attack)

दुधावा क्षेत्र में दिसंबर 2024 से अब तक चार बच्चों पर तेंदुए ने हमला किया है। 4 अगस्त 2024 को कोड़मुड़ गांव से एक बच्चे को उठा ले गया था, जिसका सिर्फ सिर मिला। 25 सितंबर 2024 को नया पारा में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई। 2 अक्टूबर को दुधावा बस्ती में तेंदुए के हमले से एक बच्चा विकलांग हो गया। अब ताजा घटना में आठ साल के बच्चे को निशाना बनाया गया।

तेंदुए और भालू से 11 लोगों की मौत (Kanker Leopard Attack)

2022 से अब तक तेंदुए और भालू के हमलों में 11 लोगों की जान जा चुकी है और 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद हो जाते हैं। खेतों में जाना भी खतरे से खाली नहीं है। दहशत का माहौल व्याप्त है। वन विभाग के एसडीओ चन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए रायपुर से विशेषज्ञों की टीम कांकेर पहुंच रही है। तेंदुए को ट्रैक कर रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ा जाएगा।

मंदिर – मकबरा विवाद: पुलिस ने BJP-सपा और हिंदू संगठनों के नेताओं पर FIR, तनाव के बीच भारी फोर्स तैनात
Bilaspur Train Accident Report : रेड सिग्नल तोड़ने से हुआ भीषण रेल हादसा, जांच रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही
CT Scan : पुरुष ने कराया सीटी स्कैन, पेट में निकली ‘बच्चेदानी’, रिपोर्ट देख सभी हो गए हैरान
UP: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, युवक ने खाया जहर; हालत गंभीर
Gas Cylinder Explosion : घर में गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 14 महीने के बच्चे समेत दो की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब
Surajpur Nagar Palika : दो महीने से बैठक नहीं, BJP पार्षदों ने कलेक्टर से मांगा जवाब

सूरजपुर नगर पालिका परिषद की बैठक (Surajpur Nagar…

Chhattisgarh Crop Insurance
Chhattisgarh Crop Insurance : फसल बीमा पर सवाल, किसान मना न करें तो खाते से कट जाता है प्रीमियम

Chhattisgarh Crop Insurance : भारतीय किसान संघ के…

Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा
Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा

चंपारण में राम वनगमन पथ (Ram Van Gaman…

Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत
Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत

दुर्ग में डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?