CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर से प्रभावित हुए PM मोदी: कहा- जहां कभी हिंसा थी, वहां अब बच्चे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में चमक रहे

दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर से प्रभावित हुए PM मोदी: कहा- जहां कभी हिंसा थी, वहां अब बच्चे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में चमक रहे

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 121वीं एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर का जिक्र किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि, आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जो इलाके कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए पहचाने जाते थे। अब नवाचार के केंद्र बन रहे हैं। जहां कभी हिंसा और अशांति का साया था। आज वहां बच्चे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले पर भी कहा कि, देश के लोगों का खून खौल रहा है। पीड़ित परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा।

दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है। जहां बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी मॉडर्न तकनीकों के बारे में बताया जाता है।

वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केंद्र बन रहा विज्ञान केन्द्र- साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि, दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केंद्र बन रहा है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का मोटिवेशनल माध्यम बन गया है।

प्रधानमंत्री की यह सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्साह वर्धक संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं। देश भर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं।

पीएम की यह प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पीएम की यह प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे। आज विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बन रहे हैं। इससे बच्चों और युवाओं को विज्ञान-तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।

दंतेवाड़ा जिले के युवा और बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने करने और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यहां विज्ञान केंद्र बनाया गया है। यह विज्ञान केंद्र जिले के सुदूर अंचलों से आने वाले बच्चों के लिए अवसर है।

विज्ञान केंद्र में हैं यह मशीनें

विज्ञान केंद्र में रखे गए इंटरएक्टिव मॉडल, डिजिटल डिस्प्ले और प्रयोगशालाएं बच्चों को विज्ञान को केवल पाठ्य-पुस्तकों तक सीमित न रखकर, उसे जीवंत रूप में समझाने का मौका देती हैं।

साइंटिफिक थीम पर आधारित कक्ष जैसे इंडस्ट्री रूम, फिजिक्स रूम, इमर्सिव रूम, मिनी वर्ल्ड रूम शामिल है। इसके अलावा न्यूटन के उद्गम स्थल चुंबकीय उत्तोलन, वान डी ग्राफ जनरेटर, तारा मंडल, लेंज कानून, बैलिस्टिक पेंडुलम, टेस्ला कॉईल, प्लाज्मा बॉल, प्रकाशकिय गति और व्हिम्स हर्स्ट मशीन को स्टूडेंट देखते हैं।

22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम

मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।

Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल
PM Modi in Raipur : मोदी बोले – नवा रायपुर बनेगा प्रदेश की पहली सोलर सिटी, साईं हॉस्पिटल में बच्चे को लगाया गले
RPF Durg : दुर्ग में रेल संपत्ति चोरी के पांच साल पुराने मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, एक साल में 32 पर कार्रवाई
ED के लपेटे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन, पूछताछ के लिए किया तलब, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में करोड़ों के घोटाले की हो रही जांच
Chhattisgarh Government Scheme : महिलाओं के नाम पर बढ़ी संपत्ति खरीदने की होड़, पंजीयन शुल्क में छूट का असर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Aadhaar Update for Students : बच्चों का आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती है छात्रवृत्ति!
Aadhaar Update for Students : बच्चों का आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती है छात्रवृत्ति!

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के आधार पंजीयन और…

Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों का फाइनल रिजल्ट सोमवार को! इसी महीने मिलेगी नियुक्ति, देखें पदों की पूरी जानकारी
Atmanand School Vacancy 2026 : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों का फाइनल रिजल्ट सोमवार को! इसी महीने मिलेगी नियुक्ति, देखें पदों की पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों…

Indian Railway News : शादी के सीजन में रेलवे का बड़ा झटका! रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें प्रभावित गाड़ियों की लिस्ट
Indian Railway News : शादी के सीजन में रेलवे का बड़ा झटका! रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें प्रभावित गाड़ियों की लिस्ट

शादी-ब्याह के सीजन में रेल यात्रियों (Indian Railway…

Birsa Munda Statue Bhilai : विधायक रिकेश सेन की पहल रंग लाई, नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा
Birsa Munda Statue Bhilai : विधायक रिकेश सेन की पहल रंग लाई, नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा

भिलाई के नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर जल्द…

Vaishali Nagar Development News : विधायक रिकेश सेन की पहल से वैशाली नगर को 5 करोड़ की सौगात, 9 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
Vaishali Nagar Development News : विधायक रिकेश सेन की पहल से वैशाली नगर को 5 करोड़ की सौगात, 9 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?