सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल ने रेल संपत्ति चोरी के पांच साल पुराने दो मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया (RPF Durg) है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रायपुर के विशेष रेलवे न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। आरपीएफ की टीम ने 26 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर उन्हें उनके गांव से पकड़ा और न्यायालय में पेश किया।

2021 में दर्ज हुए थे मामले RPF Durg
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दल्लीराजहरा निवासी केवल सिंह हलवा (44) और नरेन्द्र उर्फ कन्नू बन गोस्वामी (36) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वर्ष 2021 में आरपीएफ पोस्ट दुर्ग में रेल संपत्ति चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।
न्यायालय के वारंट पर हुई कार्रवाई
विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर ने 28 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों के खिलाफ अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। आरपीएफ दुर्ग की टीम ने वारंट की तामील करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक निरंजन, आरक्षक एचआर सैनी और आरक्षक एसआर मीना शामिल रहे।
एक साल में 32 आरोपी गिरफ्तार
आरपीएफ के अनुसार, रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले एक साल में वारंट के आधार पर कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरें और भी हैं…Teacher Suspension Order : शिक्षक की ‘नेतागीरी’ पड़ी भारी! राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप पर सस्पेंड


