CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लद्दाख में शहीद हुआ जवान, 4 साल पहले भारतीय वायु सेना में हुई थी भर्ती, दिल्ली होने वाला था तबादला

लद्दाख में शहीद हुआ जवान, 4 साल पहले भारतीय वायु सेना में हुई थी भर्ती, दिल्ली होने वाला था तबादला

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। भारतीय वायुसेना के जवान नवीन श्योराण (Naveen Sheoran) लेह-लद्दाख में देश सेवा करते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। 4 साल पहले सेना में भर्ती हुए नवीन का नदी पार करते समय पैर फिसल गया, जिससे वह बहाव में बह गए। करीब 24 घंटे की खोजबीन के बाद उनका पार्थिव शरीर बरामद किया गया।

Contents
  • कैसे हुआ हादसा?
  • पूरे गांव में शोक की लहर
  • राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि हरियाणा के चरखी दादरी स्थित गांव ककड़ौली हुक्मी निवासी नवीन श्योराण वर्ष 2020 से भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे और उन्होंने लगातार कठिन परिस्थितियों में देश सेवा की। इस वर्ष अगस्त में उनका तबादला दिल्ली के लिए प्रस्तावित था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद दुर्घटना घट गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान लेह-लद्दाख में एक नदी को पार करते समय नवीन श्योराण का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बह गए। तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उन्हें ढूंढने में काफी वक्त लग गया। आखिरकार, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद कर लिया गया।

पूरे गांव में शोक की लहर

उनके शहीद होने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। नवीन श्योराण के साथी वायु सेना कर्मियों और अधिकारियों ने भी उन्हें एक समर्पित, साहसी और कर्तव्यनिष्ठ जवान बताया।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आज यानि 29 अप्रैल की शाम 4 बजे नवीन श्योराण का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन और वायु सेना की टुकड़ी द्वारा पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

नवीन श्योराण की शहादत से जहां देश ने एक वीर योद्धा खोया है, वहीं उनके गांव और परिवार ने एक होनहार बेटा, भाई और प्रेरणा स्त्रोत को खो दिया है। उनकी यह शहादत कभी नहीं भुलाई जा सकती है।

Dowry Death : मैनपाट में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज हत्या का लगा आरोप
सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स आ रहे हैं रायपुर, छत्तीसगढ़ के मैदान में होगा इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का फाइनल मैच
दुल्हन ने दूल्हे को जैसे ही पहनाई वरमाला, तभी नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, फिर जो हुआ…
महिला के साथ शर्मनाक घटना , खंबे से बांधकर फाड़े कपड़े, Video वायरल
Wild Dogs : जंगल में चारा खोजने गईं बकरियां, बन गईं शिकारी कुत्तों की दावत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने…

Raipur Police Action
Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए

आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने…

Raigarh Police Transfe
Raigarh Police Transfer : रायगढ़ में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला, 4 एएसआई समेत कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी

जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (Raigarh…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा तस्करी, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी कर बिलासपुर पहुंचे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?