CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले के बाद गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, ‘पहली बार पाकिस्तान का आर्मी चीफ इतना…’

पहलगाम हमले के बाद गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, ‘पहली बार पाकिस्तान का आर्मी चीफ इतना…’

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

29 अप्रैल 2025 :

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में विपक्ष की तरफ से सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि एक्शन को लेकर विपक्षी पार्टियों का कहना है कि वो सरकार के साथ है.

इस बीच कांग्रेस के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. कांग्रेस के पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकट के समय ‘गायब’ नेता के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई है.

इसको लेकर जब कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को इस समय बयानबाजी से बचना चाहिए, हमारे दुश्मनों को फायदा उठाने का कोई मौका नहीं देना चाहिए.

पाक आर्मी स्पॉन्सर्ड पहलगाम में हमला था- गुलाम नबी आजाद

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने हमले को लेकर पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास का सबसे खराब आर्मी चीफ है.

उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ”ये (पहलगाम हमला) जब हुआ, तो हमले के पहले पाकिस्तानी आर्मी के चीफ ने बयान दिया, उसने जो कहा, वो तोड़ने वाला था. खतरनाक बयान था, जिस तरीके से उसने धर्म को बांटने की कोशिश की और कहा कि हिंदू और मुस्लिम अलग होते हैं. यह कंफर्म करता है कि यह पाक आर्मी स्पॉन्सर्ड पहलगाम में हमला था. जो आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा, वही आर्मी चीफ ने कहा. पहली बार पाकिस्तान का इतना खराब आर्मी चीफ है.”

धार्मिक जगहों पर लोग आतंकवादियों को कोसते रहे- गुलाम नबी आजाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ”हमेशा नेताओं के कहने पर लोग सड़कों पर उतरते थे, पहली बार हमने देखा कि लोगों ने खुद पहल की, लोग सड़कों पर निकले, धार्मिक जगहों पर आतंकवादियों को कोसते रहे, गालियां देते रहे. 26 लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाई.”

उन्होंने कहा, ”जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों में पहली बार आतंकियों के खिलाफ इस तरह का माहौल देखा. मैंने 75 साल की उम्र में नहीं देखी. कोई गली नहीं थी, कोई गांव ऐसा नहीं था, जहां हमले के खिलाफ मातम नहीं था. आठ दिन बाद भी आज मातम है, लोग इसकी निंदा कर रहे हैं. आतंकियों के प्रति जम्मू-कश्मीर में कोई सहानुभूति नहीं है. अगर होगा भी तो पहलगाम के हमले के बाद ये सहानुभूति खत्म हो गई.”

कांग्रेस ने क्या कहा है?

कांग्रेस ने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर को उनके नाम के बिना दिखाया है, जिसमें केवल परिधान दिखाई दे रहे हैं और शरीर दिखाई नहीं दे रहा है.

इसको लेकर बीजेपी ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने सिर तन से जुदा वाली छवि का इस्तेमाल करके कोई संदेह नहीं छोड़ा है. यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है; यह मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाने और प्रधानमंत्री के खिलाफ परोक्ष तरीके से उकसावे वाला काम है.’’

By Election 2025 : चुनाव आयोग ने देश भर की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी की
इजराइल को ये क्या हुआ? देखते ही देखते ब्रिटेन के जहाज पर दाग दिया बम
Guest Teacher Honorarium Delay : मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों का मानदेय अटका, ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम बना मुसीबत का कारण
Madras High Court : हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से बच्चों के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरह नए कानून लाने पर विचार करने कहा
BREAKING NEWS 🛑 दुर्ग के तीर्थ यात्रियों से भरी बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी 🛑 एक महिला और बच्ची की मौत, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?