CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक लड़की, दो प्रेमी, एक खौफनाक अंजाम, प्यार बना जानलेवा…!

एक लड़की, दो प्रेमी, एक खौफनाक अंजाम, प्यार बना जानलेवा…!

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मई। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक युवक की जान चली गई है। जिस लड़की से युवक प्यार करता था, उसका दूसरे लड़के से भी संबंध था। लड़की दोनों बात से करती थी। जब इसकी भनक पुराने प्रेमी को हुई तो उसने दूसरे प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी।

Contents
  • एक युवती के दो बॉयफ्रेंड
  • दोस्त ने निभाई पुरानी रंजिश
  • ननिहाल में रहता था मृतक
बिहार के मुजफ्फरपुर की इस वारदात में मृतक के दगाबाज दोस्त ने भी साथ निभाया। मृतक युवक पिता की मौत के बाद से ननिहाल में रहता था। घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौर की है।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग व पूर्व के रंजिश में दोस्त मुकेश और बैजू राय ने मिलकर राजदीप की निर्मम हत्या कर दी। ग्रामीण एसपी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। दोनो ने हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया है।

पुलिस जांच में पता चला कि राजदीप बीते दो वर्षों से एक युवती से प्रेम करता था। जबकि, युवती पहले से मुकेश के साथ पांच साल से रिश्ते में थी।

एक युवती के दो बॉयफ्रेंड

घटना का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि एक युवती के दो बॉयफ्रेंड थे। एक ने दूसरे को मार दिया। मृतक राजदीप का एक युवती से बीते करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था, जबकि आरोपी मुकेश का उसी युवती से बीते 5 साल से अफेयर था।

युवती दोनों से बात करती थी, इस बात से मुकेश को दिक्कत थी। एक समय ऐसा आया कि युवती को राजदीप से अधिक लगाव हो गया। उसका घर युवती के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर था।

दोस्त ने निभाई पुरानी रंजिश

एसपी ने बताया कि राजदीप और युवती साथ में कोचिंग जाते थे। एक बार युवती ने मुकेश को बताया था कि राजदीप की बैजू राय से दुश्मनी है। बैजू और राजदीप पहले से दोस्त थे। लेकिन, राजदीप बैजू राय के गलत कार्यो का विरोध करता था।

इसी का फायदा उठा कर मुकेश ने बैजू राय से हाथ मिला लिया। बीते 27 अप्रैल को आरोपियों ने राजदीप को उसके घर से महज 100 मीटर दूर मिलने के लिए बुलाया। वहां उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ राजदीप पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।

ननिहाल में रहता था मृतक

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि राजदीप हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक राजदीप पियर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर छपरा गांव का रहने वाला था। वह गायघाट स्थित ननिहाल में रहकर स्नातक की पढ़ाई करता था। वह दस वर्षों से मा और बहन के साथ ननिहाल में रह रहा था। उसकी मां चाय नाश्ता की दुकान चलाती है।

PM Fasal Bima Fraud : PM फसल बीमा योजना में सेंधमारी, कृषि विस्तार अधिकारी ने की लाखों रुपए की धोखाधड़ी
Chhattisgarh High Court Divorce Ruling: पत्नी का अलग रहना तलाक की वजह नहीं
पति ने बेडरूम में लगाया हिडन कैमरा, फिर रोते हुए थाने पहुंचा, बोला- साहब देखो मेरी बीवी
Chaitanyanand Swami Case : ‘Baby, I love you…’ छात्राओं को भेजता था मैसेज, विरोध करने पर रोक दी जाती थी डिग्री — चैतन्यानंद का काला चेहरा
”जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं” ⭕ अपनी कातिलाना आखों से डराने वाले साजिद ने पत्रकार को दिया बेखौफ जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Alderman Appointment : दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 02 जुलाई। रायपुर संभाग के बाद…

PF Bribery Case
PF Bribery Case : PF भुगतान कराने के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  दुर्ग जिले में…

Molestation Case : छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  रायगढ़ जिले में…

Marriage Promise Case
Marriage Promise Case  : शादी का वादा कर बने संबंध, फिर शादी से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा- हर ऐसा मामला रेप नहीं

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी…

Minor Girl Rape
Minor Girl Rape : प्यार का झांसा देकर 16 साल की छात्रा से होटल में रेप, 10 महीने तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा आबरू!

सीजी भास्कर, 02 जुलाई :  न्यायधानी बिलासपुर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?